बैरिया तहसील अंतर्गत केहरपुर, सुघर छपरा के कटान पीड़ित ग्रामवासियों की तरफ से चल रहे सुघर छपरा ढाले पर बेमियादी अनशन को रविवार को देर शाम बैरिया उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद जूस पिलाकर तोड़वाया.
हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर रविवार को डूबे युवक का शव सोमवार को उतराया मिला. गंगा घाट पर शव को देख अमरजीत के पिता जोर जोर से दहाड़े मार रोने लगे.
हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा तट पर नहाने गया एक युवक डूबा. रविवार सुबह अपने मामा और छोटे भाई के साथ वह गंगा नहाने गया था. गहरे पानी में जाने से डूब गया. इस हादसे के चलते उसके घर पर कोहराम मचा है.
यह सहीं है कि तीन पड़ोसी जिले आरा, छपरा और बलिया के बीच पुराने गहरे संबंध हैं. शादी-विवाह से लेकर, रैयत तक के मामलों में उक्त तीनों जिलों में लोगों का हमेशा आना जाना होता है.
गंगा की बाढ़ व कटान से बचाव के लिए दुबे छपरा में चल रहे कार्य पर ग्रामीण असंतोष जता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिस रफ्तार से काम हो रहा है, इसी तरह से होता रहा तो इस साल भी बाढ़ के पानी में करोड़ों रुपये बह जाना तय है.
बैरिया थाना क्षेत्र में गंगा उस पार नौरंगा घाट पर अपने पिता के साथ स्नान करते समय सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे के लगभग एक 5 वर्षीय बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ डूब रहे उसके भाई को ग्रामीणों ने बचा लिया
बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे एक पंचायत है, इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक किस्से को समटे इस गांव की बची आबादी आज भी तब के हालात की कल्पना कर कांप जाती है.
गुरुवार को मुहम्मदाबाद के बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल के पास कटान से पुल का उत्तरी सिरा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके चलते पूरे दिन वाहनों का आवागमन ठप रहा. देर शाम तक कर्मी मरम्मत कर पुल को चालू करने में लगे हुए थे.
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने शनिवार को दुबे छपरा से लगभग चार किलोमीटर मानव श्रृंखला खड़ी करके सिंचाई विभाग के अधिकारियों, उच्चाधिकारियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया.
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे निर्मल गंगा जन अभियान के तहत मंगलवार को गंगा सप्तमी के दिन गंगा घाटों पर साफ सफाई किया गया.
मंगलवार को गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर ’गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस’ कार्यक्रम मनाया गया. जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने गंगा किनारे महावीर घाट पर गंगा स्वच्छता की संकल्प दिलाई.
हमारे जीवन में मां की अहमियत ही कुछ और है. हम चाहे कितने भी कठोर हो जाएं, किंतु मां कठोर नहीं होती, किंतु हम बार-बार वही गलती करे तो फिर मां के दिल पर क्या गुजरती है, इसका सहज अनुभव किया जा सकता है.
नमामि गंगे पखवारे के 11 वें दिन समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के स्टीमर घाट पर गंगा सफाई कार्य करके अपने कार्य को अनवरत जारी रखा. सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ संकल्प लिया कि हम लोग पूरे देश की नदियों को बचाने में अपना जीवन समर्पित कर देंगे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.