Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया. तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं द्वारा नगर के मुंसफी तिराहे के समीप स्थित उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर लंबे समय ले चलाए जा रहे अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को मंत्री रवींद्र जायसवाल के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी रवि कुमार एवं पूर्व नपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सोनी ने पहुंच कर अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थापित करने का मांग पर मंत्री रवींद्र जायसवाल से उनके कैम्प में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की पहल पर स्वयं उनकी, अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह, रमेश यादव, मंजीत सिंह द्वितीय के साथ वार्ता सकारात्मक रही। उसके बाद उनको पत्रक सौंपा गया जिसपर सकारात्मक आश्वासन मिला।
उपजिलाधिकारी एवं पूर्व नपाध्यक्ष के आश्वासन पर छप्पन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की गई। इस मौके पर द्वारिका सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह यादव, गिरीश नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, सुनील कुमार त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


