Tag: उभावं
भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा पर शनिवार को पैसा निकालने गए युवक पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया. पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से भड़के पुरुषों व महिलाओं ने पुलिस चौकी सीयर का घेराव कर जमकर हंगामा किया. नतीजतन भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर ले जाया गया. वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जाने के लिए सड़क पार करते समय सवारी जीप की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घरवालो ने घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुडी पहुंचाया.
