Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया की खास – खास ख़बरें / 8 April 2023
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया की खास – खास ख़बरें / 8 April 2023

मेहनत के बल पर दिनेश ने अपना मुकाम हासिल किया चहुंओर खुशी खुशी [Read Full Post] बाइक रोककर मनबढ़े युवकों ने चालक को चाकू से किया घायल प्राथमिकी दर्ज [Read Full Post] तहसील दिवस पर आ धमके डीएम और एसपी
Assignment Desk 8 April, 2023 1 minute read
live blog news update breaking
  • मेहनत के बल पर दिनेश ने अपना मुकाम हासिल किया चहुंओर खुशी खुशी [Read Full Post]
  • बाइक रोककर मनबढ़े युवकों ने चालक को चाकू से किया घायल प्राथमिकी दर्ज [Read Full Post]
  • तहसील दिवस पर आ धमके डीएम और एसपी
    बांसडीह , बलिया. एसडीएम बांसडीह की अध्यक्षता में चल रहे बांसडीह कोतवाली में थाना समाधान दिवस चल रहा था तभी अचानक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के पंहुचने से अफरा तफरी मच गई. इसी दौरान जहां थाना समाधान दिवस में लगे राजस्वकर्मी सचेत होकर अपने काम मे जुट गए, वहीं पुलिसकर्मी भी सावधान की मुद्रा में आ गये.
    आयोजन में पंहुचे जिलाधिकारी ने बैठते ही अब तक आये मामलों पर एक सरसरी नजर डाली और इसके संबंध में एसडीएम से पूछताछ कर समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये. अधिकारियों को चेताया की विवादों का फौरी तौर पर निस्तारण के बजाय मौके पर जाकर पारदर्शिता के साथ निस्तारित किया जाये ताकि समस्या दोबारा खड़ी न हो. इस दौरान पटल पर आये कुल 5 मामलों में एक का भी निस्तारण नही किया गया और सबके लिये टीम गठित कर दी गयी. इस दौरान एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ शिवनारायण वैस ,नायब तहसीलदार अंजू यादव, इंस्पेक्टर क्राइम अमित सिंह सहित सभी राजस्वकर्मी उपस्थित रहे.
    बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट
  • स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत रहे मंगल पांडे को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव में उमड़ा जन सैलाब
    दुबहर, बलिया. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिदूत शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले विभिन्न संस्थाओं एवं माननीय लोगों का तांता लगा रहा. शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सर्वदलीय सभा के अंतर्गत शहीद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर सर्वदलीय सभा के मुख्य अतिथि वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए समर्पित होता है उसे सद्गति प्राप्त होती है. अंग्रेजों ने गाय और सुअर की चर्बीयुक्त कारतूस का प्रयोग करने के लिए भारतीय सैनिकों को बाध्य करने पर शहीद मंगल पांडेय ने इसे भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर कुठाराघात समझकर अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंक दिया.
    मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि शहीदों के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलना ही वास्तविक राष्ट्र धर्म है.
    इधर मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद मंगल पांडेय स्मारक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए गए. इस मौके पर अध्यक्ष केके पाठक ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय के कुर्बानी के बदौलत ही आज हमारे आजाद भारत में कई लोकतांत्रिक सरकारें एवं संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है. हमारा देश प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय का ऋणी है.
    शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृकेश पाठक एवं प्रधानाचार्य रवि राय ने संयुक्त रूप से कहा कि शहीदों के नाम पर बनी संस्थाओं में पर्याप्त संसाधनों का अभाव शहीदों के प्रति घोर अपमान है.उन्होंने शासन-प्रशासन के आलाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि शहीद मंगल पांडेय के नाम पर संचालित विभिन्न संस्थाओं के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस मौके पर चंद्रकुमार पाठक, अनमोल पाठक, विमल पाठक, गोविंद पाठक, डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, धीरेंद्र शुक्ला, अरुणेश पाठक, अरुण कुमार साहू, गणेशजी सिंह, रमाशंकर तिवारी, हरिशंकर पाठक, लल्लू पाठक, अनिल पाठक आदि उपस्थित रहे.अंत में मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया.
  • थाना दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं

बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कोतवाली बांसडीह में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी . इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लेखपालों और पुलिस विभाग की टीम को निर्देश दिया कि मौका मुआयना करके ही समस्या का समाधान किया जाए.साथ ही दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बांसडीह को निर्देश दिया कि इस समय फसलों में आगजनी की समस्याएं बढ़ रही हैं अतः इसे देखते हुए सतर्कता बरती जाए और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए.
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बांसडीह, क्षेत्राधिकारी बाँसडीह, नायब तहसीलदार के अतिरिक्त सभी लेखपाल उपस्थित थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं -विद्या भास्कर
    दुबहर, बलिया. त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र कोसलेश सदन पीठाधीश्वर जगदगुरु वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज ने नगवा में हो रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह महापुराण की कथा के प्रथम दिन प्रवचन करते हुए कहा कि गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं है, राष्ट्र से बढ़ कर कुछ नहीं होता. जो व्यक्ति राष्ट्र के लिए अपने आप को समर्पित कर देता है उसे ईश्वर की शरणागति मिलती है.

भागवत महापुराण कथा सुनने से व्यक्ति के सांसारिक जीवन के बाद भगवान की प्राप्ति होने का मार्ग प्रशस्त होता है.
श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण करने से इसे पढ़ने से ज्ञान और वैराग्य पुष्ट होते हैं. यश के लिए धर्म का सेवन करने वाला दंभी होता है. धर्म का पालन करना हमारा परम कर्तव्य है. सत्कर्म का मतलब ज्ञानयज्ञ होता है. श्रीमद्भागवत तत्व का उपदेश करना ही ज्ञान यज्ञ है.
ज्ञान यज्ञ में श्रोता का शरीर ही यज्ञ मंडप होता है , श्रोता के पैर यज्ञ मंडप के स्तंभ होते हैं , श्रोता के कान यज्ञ मंडप के कुंड होते हैं व प्रवचन करने वाला आचार्य ही यज्ञ का यजमान होता है. आचार्य अपनी जीभ से एक-एक शब्दों की आहुति आपके कान रूपी यज्ञ कुंड में देता है इसी का नाम ज्ञान यज्ञ है.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्वनी कुमार उपाध्याय , डॉ ० जयगणेश चौबे , जवाहर लाल पाठक,पिंटू मिश्रा, प्रेम शंकर पाठक रामकृपाल पांडेय, महावीर पाठक, त्रिभुवन यादव, हरेराम शर्मा,अशोक गुप्ता ,बच्चन जी गुप्ता ,जय राम पाठक आदि लोग मौजूद रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • शहादत दिवस पर याद किए गए मंगल पांडेजिलाधिकारी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बलिया. 8 अप्रैल शनिवार को मंगल पांडे की शहादत दिवस पर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कदम चौराहे स्मारक पर तिरंगा फहराया और भारत के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि आज उन्हें मंगल पांडे की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वह केवल पुस्तकों में ही उनके बारे में पढ़ा करते थे.आज उनके जनपद में जिलाधिकारी के रूप में आने पर उन्हें गौरव महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि मंगल पांडे बलिया की धरती में जन्मे। हमें उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए और अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए. यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी.
इस अवसर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पांडे, सियाराम यादव, ददन यादव, ईओ नगरपालिका, स्कूलों के विद्यार्थी और नागरिकगण उपस्थित थे.

  • प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय को मिले भारत रत्न का सम्मान-केके पाठक
    दुबहर, बलिया. भारत की आजादी के संघर्ष के प्रथम गवाह मंगल पांडेय का भारत ऋणी है. उक्त बातें मंगल पांडेय की शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा के फूल चढ़ाने के पश्चात मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कही. कहां के अमर शहीद को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जाना चाहिए.
    इस अवसर पर गंगा मुक्ति प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि विश्व के तत्कालीन आर्थिक साम्राज्य को मटियामेट कर आजादी की पृष्ठभूमि रहे, मंगल पांडेय की स्मृति से भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में मदद मिलेगी. इस मौके पर अरुण कुमार साहू, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना, गोविंद पाठक, भुवनेश्वर पासवान, गणेशजी सिंह, पन्नालाल गुप्ता, रविंद्र पाल मुखिया, विमल पाठक पोंगा, हरिशंकर पाठक, विनोद पाठक, डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार बांसडीह भारत रत्न शहीद मंगल पांडेय शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज श्रीमद्भागवत की कथा स्वतंत्रता संग्राम

Post navigation

Previous: मेहनत के बल पर दिनेश ने अपना मुकाम हासिल किया चहुंओर खुशी खुशी
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 10 April 2023

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.