Ballia-भीषण अग्निकांड में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए बढ़े हाथ, ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष, पूर्व विधायक मदद लेकर पहुंचे

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. हल्दीरामपुर गांव के मौजा छपिया में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की सहायता के लिए समाजसेवियों की तरफ से मदद की पहल की गई है। सोमवार दोपहर जिला ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष एवं सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, बीडीओ फैसल आलम व अन्य सहयोगियों के साथ छपिया बस्ती पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना।

उन्होंने निजी मद से करीब 30 परिवारों को बर्तन सेट सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की। साथ ही विक्रम नामक पीड़ित, जिनकी बेटी की शादी जून माह में तय है, उन्हें भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि जिन परिवारों के घर इस अग्निकांड में पूरी तरह जल गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना (आपदा) के तहत आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पीड़ित परिवार ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने भी पीड़ित परिवारों के बीच सामग्री वितरित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कांत तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया और प्रशासन से त्वरित राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

 

भाजपा नेता गोरख पासवान ने पीड़ित महिलाओं को साड़ी भेंट की, आगे भी सहयोग का वादा

बेल्थरारोड. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र के ग्राम हल्दीरामपुर के मौजा छपिया पहुंचे और अग्निकाण्ड में लगभग 6 दर्जन बेघर हुए परिवारों से मुलाकात कर प्रत्येक महिला को साड़ी प्रदान किया. वहीं विक्रम राजभर व बब्लू राजभर के घर में पड़ी विटिया की शादी के लिए 10-10 साड़िया देने का काम किया।

पूर्व विधायक पासवान ने कहा कि मेरा यह सहयोग अंतिम नही है, बल्कि बच्चों को भी फिर एक दो दिन में वस्त्र लेकर पहुंचुंगा। उन्होने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर न करें कि ऐसी घटना किसी के साथ हो। यदि हो भी गया तो हर समाजसेवी को बढ़ चढ़ कर सहयोग में हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, प्रमोद सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, अरविन्द गौतम, राम सिंह पटेल, शम्भू राजभर, अमित यादव, पूर्व प्रधान अरविन्द यादव, रामू राजभर, रमेश राजभर, सखीचन्द राजभर आदि मौजूद रहे।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.