Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सदर और बैरिया तहसील क्षेत्र के 86 गांवों में बनीं निगरानी समितियां
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सदर और बैरिया तहसील क्षेत्र के 86 गांवों में बनीं निगरानी समितियां

Remote Desk 10 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Flood Help for animals


बलिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य के लिए सभी सम्बन्धित विभागों की टीमें यथासंभव मदद में लगी हुई है. बैरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश जा रही है.
प्रशासन का कहना है कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था है और प्रतिदिन भूसा का वितरण भी पशुपालकों के बीच किया जा रहा है.
मंगलवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालपुर व दयाछपरा गांव में 1200 फूड पैकेट और 540 तिरपाल का वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया. खाद्यान्न वितरण भी दोनों गांवों में किया गया.

34 कुंतल भूसा का वितरण, 180 पशुओं का हुआ इलाज

पशुपालन विभाग की ओर से बैरिया तहसील में 12 बाढ़ चौकी व सदर तहसील में 20 बाढ़ चौकी क्रियाशील कर दी गयी है. वहां पहले से कार्यरत 6 पशु चिकित्साधिकारी, 15 पशुधन प्रसार अधिकारी के अलावा 7 पशु चिकित्साधिकारी व 4 पशुधन प्रसार अधिकारी की अतिरिक्त तैनाती कर दी गयी है.
पशुओं को सुरक्षित स्थान पर लगातार पहुंचाया जा रहा है. मंगलवार को कुल दस शिविर में 34 कुंतल भूसा वितरित किया गया तथा 180 पशुओं का इलाज हुआ. अब तक किसी प्रकार की पशु हानि नहीं हुई है.

750 औषधि किट तैयार, 106 किट का वितरण

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 76 बाढ़ चौकी बनाई गई है, जिसमें आठ क्रियाशील है. हर चौकी पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ तैनात हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती एवं कोमार्विड व्यक्तियों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है और उनका उपचार किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 750 औषधि किट (एन्टी बॉयोटिक, ओआरएस, जिंक, बुखार एवं खुजली के लिये ट्यूब) तैयार की गयी है, जिसमें 106 किट वितरित की गयी है. बाढ़ प्रभावित प्रत्येक ब्लाक में एक-एक 108 एम्बुलेन्स अगल से लगायी गयी है. बाढ़ ग्रस्त सभी चिकित्सा इकाईयों पर एंटी स्नैक वेनम एवं जीवनरक्षक औषधियाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

बाढ़ निगरानी समिति कराएगी प्रभावित परिवारों की समस्या का समाधान

बाढ़ प्रभावित कई गांवों में पानी घुस जाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। पंचायती राज विभाग के माध्यम से हर गांव में बाढ़ निगरानी समिति का गठन किया गया है. फिलहाल बैरिया व सदर तहसील क्षेत्र के 86 गांवों में गठित यह समिति बाढ़ प्रभावित परिवारों की लगातार निगरानी करेगी. उनको किसी प्रकार की जरूरत या दिक्कत होने पर उसका समाधान स्वय या बीडीओ या ब्लॉक व जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से कराएगी.
यह समिति अपने गांव में हर जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने में भी मदद करेगी. इसके अलावा विकास खंड स्तर पर भी कट्रोल रूप संचालित हो गया है, जहां मिली सूचना पर तत्काल रिस्पांस मिलेगा. अगर वहां से समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा.

बाढ़ चौकी व आश्रय स्थलों पर 10—10 अस्थाई शौचालय

सभी एडीओ पंचायत अपने ब्लॉक के अन्तर्गत बाढ़ चैकियों या आश्रय स्थलों पर प्रभावित परिवार के लिए अस्थायी शौचालय, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था का निरन्तर अनुश्रवण कर रहे हैं. जिले की समस्त 34 बाढ़ चैकियों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्थापित अस्थायी आश्रय स्थलों पर 10-10 अस्थायी शौचालयों का निर्माण सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के माध्यम से करा लिया गया है. वहां 15-15 की संख्या में सफाई कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगायी गयी है. इनके माध्यम से बाढ़ से जुड़ी हर प्रतिकूल स्थिति की जानकारी बीडीओ या एडीओ पंचायत को मिल रही है. साथ ही आस-पास की ग्राम पंचायतों में डुग्गी आदि के माध्यम से आम जनमानस को बाढ़ की आशंका से अवगत कराया जा रहा है.


(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बाढ़ बैरिया राहत

Post navigation

Previous: बरसात में जानलेवा बने गड्ढे, डूबने से व्यक्ति की मौत
Next: सीयर प्रधान संघ ने सहायक ऑपरेटरों के मानदेय का पंचायतों के खाते से करने पर आपत्ति की

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.