Ballia-पुणे से पैतृक गांव पहुंचा राहुल का शव, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव गांव निवासी राहुल (30) पुत्र अच्छे लाल का शव मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे से उनके पैतृक गांव पहुंचा। एंबुलेंस से जैसे ही शव घर के दरवाजे पर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार राहुल परिवार के भरण-पोषण के लिए महाराष्ट्र के पुणे में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। रविवार को कार्य के दौरान हुए एक हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उनका शव गांव लाया गया। बताया जाता है कि राहुल कुछ ही दिन पहले छुट्टी बिताकर अपने घर आए थे और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस पुणे लौटे थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वह दोबारा जीवित अपने घर नहीं लौट पाएंगे। बेटे का शव देखते ही बुजुर्ग माता-पिता बेसुध हो गए, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

राहुल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बेटियां हैं। उनके असमय निधन से न केवल परिवार का सहारा छिन गया, बल्कि दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया। अब परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।

राहुल के निधन की खबर से पिपरौली बड़ागांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे गांव में राहुल के सरल, मिलनसार और मेहनती स्वभाव की चर्चा होती रही।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel