Ballia-भोजपुरवा में पुश्तैनी मकान खुद तोड़ रहे ग्रामीण, जो बच सके उसे बचाने लेने की कोशिश जारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में सरयू नदी का कटान ऐसा मंजर दिखा रहा है, जिसे देखकर हर आंख नम हो रही है। नदी का कटान इतना तेज है कि लोग अपने पुश्तैनी मकानों को बचाने के लिए अब जेसीबी मशीनों से खुद ही तुड़वा रहे हैं, ताकि कम से कम दरवाजे, खिड़कियां, लकड़ी, सरिया और ईंटें सुरक्षित निकाल सकें।

जिस घर को तीन पीढ़ियों ने मेहनत से बनाया था, वह अब कुछ घंटों में ही मलबे में बदल रहा है। सरयू की तेज धारा अब तक इस गांव में करीब 20 बीघे उपजाऊ कृषि भूमि को अपने आगोश में ले चुकी है। हर घंटे नदी की धारा खेतों का एक नया हिस्सा काट रही है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पूरा गांव अपने भविष्य को लेकर चिंता में डूबा है।

गांव में जेसीबी मशीनें लगातार चल रही हैं। कोई अपनी छत उतरवा रहा है, कोई दीवार गिरवा रहा है तो कोई वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर की ईंटें समेट रहा है। महिलाओं की आंखों में आंसू हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और बुजुर्ग अपने उजड़ते आशियाने को बेबसी से देख रहे हैं।

ग्रामीण हीरालाल यादव पुत्र बालेश्वर यादव, भृगु यादव पुत्र जमुना, जवाहिर यादव, राजेंद्र यादव, ललन यादव, जितेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, सतेंद्र यादव, गौतम यादव, मुन्ना, बलिराम यादव तथा श्रीकिशुन यादव ने कहा, “तीन पीढ़ियों से हम लोग यहां रह रहे हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि अपने ही हाथों, जेसीबी से अपना घर तुड़वाना पड़ेगा। पहले खेत नदी में गए, अब घर भी खत्म हो रहे हैं। इससे बड़ा दुख हमारे जीवन में कभी नहीं आया।”

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन कटान प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद है और प्रभावित परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। जिन परिवारों के मकान कटान की जद में हैं, उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel