Ballia-कहां सड़क और कहां गड्ढा, बरसात में पता ही नहीं चलता, जर्जर सड़क से लोग परेशान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्र के चौकिया मोड़ से बेल्थरा बाज़ार होते हुए बलिया रोड तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले चार वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है जिससे लोगों में भारी निराशा और नाराजगी है। यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसी सड़क से छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, व्यापारी तथा आसपास के गांवों के लोग सीयर ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीयर), तहसील, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बाजार तक पहुंचते हैं।

सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं और आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से यह पता ही नहीं चलता कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। कई बार संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel