लोक नायक के गांव की प्रधान के पत्र पर प्रमुख सचिव गम्भीर, दिया तत्काल कार्य का निर्देश

प्रधान रूबी सिंह ने भगवान टोला को रिंग बंधे के अंदर लेने तथा चांददियर से जयप्रकाश नगर तक की सड़क निर्माण की उठाई मांग

जयप्रकाश नगर(बलिया)। सम्पूर्ण क्रान्ति के प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण व राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी के ग्राम पचांयत कोड़रहा नौबरार जयप्रकाश नगर की ग्राम प्रधान रुबी सिंह ने सूबे के सरकार को पत्र भेज कर ग्राम पचांयत के पुरवा भगवान टोला को निर्माणाधीन रिगं बाध में सर्वे कराकर शामिल करने की मांग की है. वहीं वर्षो पहले बने एनएच 19 से जयप्रकाश नगर होते हुए पुलिस चौकी चांददियर तक बीएसटी बांध की मरम्मत एवं नये सिरे से पीचिंग की मांग की है. जिस पर प्रमुख सचिव ने सम्बघित विभागो से अविलम्ब रिपोर्ट मांग कर कार्य सम्पादित कराने का आदेश दिया है.
ग्राम प्रधान ने पत्र मे उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार जयप्रकाश नगर के पुरवा भवन टोला मे बाढ़ से सुरक्षा के लिए रिगं बांध का निर्माण हो रहा है. ऐसे में बगल का भगवान टोला जो बाढ़ के दिनो में असुरक्षित हो जाता है. उसको भी सर्वे कराकर इसी रिगं बांध वाले कार्य मे सम्मलित करने की मांग की है. उन्होने ने एनएच 31 से जयप्रकाश नगर होते हुए चौकी चांददियर तक काफी अरसा पहले बने बीएसटी बाध की क्षतिग्रस्त हालात का हवाला देते हुए बांध को नये सिरे से मरम्मत व नये सिरे से पीच कर लोक नायक जयप्रकाश नारायण का पैतृक आवास व ट्रस्ट के साथ राज सभा उपसभापति हरिवंश जी का भी पैतृक आवास को बाढ़ से महफूज करने की मांग की है. बताया है कि यह इलाका सूबे अन्तिम पूर्वी छोर पर है. यहां पर जयप्रकाश नारायण के धरोहर रुप मे ट्रस्ट, विद्यालय, पुस्ताकालय आदि है. जो समाज के लिए अनमोल है. उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने अविलम्ब रिपोर्ट तलब कर अविलम्ब कार्य कराने का आदेश दिया है.