Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • थाना और पुलिस चौकी भाजपा कार्यालय के तरह काम कर रहे हैं :- संग्राम सिंह यादव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • राजनीति

थाना और पुलिस चौकी भाजपा कार्यालय के तरह काम कर रहे हैं :- संग्राम सिंह यादव

थाने और पुलिस चौकियां भाजपा कार्यालय के तरह काम कर रहे हैं, सपा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी भी दी जा रही है.
Central Desk 1 February, 2024 1 minute read
थाना और पुलिस चौकी भाजपा कार्यालय के तरह काम कर रहे हैं :- संग्राम सिंह यादव

बलिया. देश और प्रदेश कि सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अपहरण कर सत्ता पर बने रहना चाहती है. उक्त बातें फेफना विधान सभा क्षेत्र से विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बु‌धवार को अपने जलालपुर स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही.

सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने पत्रकार प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के बाद जो नई मतदाता सूची जारी किया गया है, उसमे व्यापक अनियमितता हुई है.

विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में था उन लोगों का भी नाम काट दिया गया है. विशेषरूप से समाजवादी पार्टी के समर्थन वाले बूथों और गाँवों में सपा समर्थक मतदाताओं को चिन्हित करके उनका नाम काटा गया है. जो लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के अपहरण के समान है.

कहा कि थाने और पुलिस चौकियां भाजपा कार्यालय के तरह काम कर रहे हैं, सपा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी भी दी जा रही है.

जिला चिकित्सालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों की बदहाल स्थिति है. कहीं भी आवश्यकता के अनुसार में चिकित्सक नहीं है, दवाइयों का अभाव है और जिला चिकित्सालय एक रेफरल हॉस्पिटल बन कर रह गया है. जिससे मरीजों को छोटी छोटी बिमारियों के इलाज के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा है जिस कारण उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है.

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिजली बिल बकाया वसूली के नाम पर गरीब किसानों एवं आम जनों को प्रताड़ित किया जा रहा है. कभी FIR दर्ज कराया जा रहा है तो कभी RC काटा जा रहा है. इन सब के कारण गरीब एवं आम जनमानस मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है.

सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने विकास के सवाल पर सरकार को नकारा साबित करते हुए कहा कि पिछले लगभग 7 वर्षों से उ.प्र. की वर्तमान सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गए जनहित एवं विकास कार्यों का फीता काट रही है या नाम बदल रही है. इनकी उपलब्धि यही है.

वर्तमान सरकार द्वारा अब तक जनपद में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया गया सिर्फ अखबारों में वयान या विज्ञापन दिया जाता है. उल्टै वर्तमान में जनपद की अच्छी सड़कों को पाईप या तार डालने के नाम पर खुदाई कर छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही है, जिसके लिए सरकार सीधे-सीधे जिम्मेदार है.

दिल्ली की पीड़िता बेटी (निर्भया) जो जनपद के मेडवरा कला की निवासी थी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव उनके गाँव स्वयं आये थे, वहा की सड़क बनवाए और एक हास्पिटल बनवाए. आज सड़क और हास्पिटल दोनों की दशा दयनीय है, लेकिन सरकार का उस पर कोई ध्यान नहीं है.

उन्होंने फेफना को ब्लाक बनाने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए मैं विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा. संग्राम यादव ने जनेश्वर मिश्र सेतु को बिहार के बक्सर-पटना मार्ग से जोड़ने की भी मांग की.

सपा जिलाध्यक्ष ने एक सवाल के जतान में कहा कि देश और पदेश में नियुक्ति का कोई विज्ञापन नहीं निकल रहा है, पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. रोजगार न मिलने के कारण युवा हताशा का शिकार हो रहे हैं और भाजपा अपने सता के अंकगणित का हिसाब बैठाने में मशगूल है, जो देशहित एवं जनहित में कतई नहीं है.

इस अवसर पर महासचिव बीरबल राम, उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी, अनिल राय शशिकांत चतुर्वेदी, कंचन भारती, राजेंद्र यादव,दिनेश यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे.

  • बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री सपा

Post navigation

Previous: स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में एक युवक की मौत, मचा कोहराम
Next: जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.