Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • पीएम के जन्मदिन पर सांसद भरत सिंह  ने प्रावि सोनबरसा को गोद लिया
  • Uncategorised

पीएम के जन्मदिन पर सांसद भरत सिंह  ने प्रावि सोनबरसा को गोद लिया

भाजपा सांसद भरत सिंह रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा नम्बर एक को गोद लिये
General Desk 17 September, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

विद्यालय को दो कम्प्यूटर, आरओ मशीन तथा गांव की बिजली, सड़क, नाली व्यवस्था सुधार का दिया आश्वासन 

बैरिया (बलिया)।  भाजपा सांसद भरत सिंह रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा नम्बर एक को गोद लिये. इस क्रम में सांसद ने उक्त प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाया. जिसमें सैकड़ों के तादाद में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसी अवसर पर स्वच्छता अभियान व पौध रोपण का भी कार्यक्रम हुआ. 

ग्रामीणों से विचार विमर्श के बाद सांसद भरत सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा के लिए दो कंप्यूटर, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट व दो सोलर लाइट सिस्टम देने ऐलान किये. साथ ही ग्रामीणों से इन वस्तुओं को सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किये. भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए उनके विचारों और सपनों तथा देश के लिये किये जा रहे कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला.

सोनबरसा वासियों के सुझाव पर ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख को गांव की नालियां व रास्तों को यथाशीघ्र निर्माण की जिम्मेदारी देते हुए यह भी कहा कि यदि आपके सामने धन संबंधी कोई समस्या आती है तो हमे बताये. हम इसका समाधान कर देंगे. वही उपस्थित विधायक सुरेंद्र सिंह के जिम्मे गांव को जोड़ने वाले सड़क के निर्माण को तत्काल पूरा कराने तथा विद्युत आपूूूर्ति के लिये जर्जर तारों को बदलवाने की जिम्मेदारी सौंपी. युवाओं के अनुरोध पर व्यायामशाला खुद बनवाने का जिम्मा लिया. सांसद ने कहा कि यह सभी कार्य जल्दी पूरा होना चाहिए. जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली है, अगर उनके सामने कोई समस्या आती है तो हमे तुरंत अवगत कराएं. प्रधान, ब्लाक प्रमुख व विधायक ने अपने-अपने जिम्मे का कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेम कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि चैत राम, एबीआरसी नित्यानंद तिवारी, राजीव राय, सुधीर सिंह, अरुण चौबे, मनोज सिंह, सुभेक सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू, आशीष सिंह, विजय बहादुर सिंह,अरविंद सिंह,सुधांशू तिवारी, शुभ नारायण  मिश्र, रमाकांत पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे. अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया.


उधर शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय बैरिया में सांसद भरत सिंह  व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाया. इस अवसर पर विधायक द्वारा गोद लिए गये प्राथमिक विद्यालय बैरिया को सांसद भरत सिंह ने शुद्ध पेयजल के लिए एक आरओ प्लांट तथा दो कंप्यूटर देने की घोषणा की. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह, भरत प्रसाद गुप्त सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे.





Related

Tags: बलिया सांसद भरत सिंह

Post navigation

Previous: प्रादेशिक खो खो प्रतियोगिता में भागीदारी करने आए बच्चे पानी तक के मोहताज LIVE VIDEO
Next: स्वदेशी संकल्प यात्रा के माध्यम से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का आह्वाहन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.