सिकन्दरपुर (बलिया)। चीनी सामान के बहिष्कार के उद्देश्य के साथ जन जागरण हेतु निकाले गए स्वदेशी संकल्प यात्रा का शनिवार को देर शाम बस स्टेशन चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील किया. बाद में चौराहा पर सभा को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अजय ने आरोप लगाया कि चीन न केवल भारत में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है. बल्कि भारत के खिलाफ तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहा है. आम जनता को चीन के षड्यंत्र से सजग रहने व दीपावली के अवसर पर उसके सामानों का बहिष्कार करने की अपील किया. पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, गणेश सोनू, सुरेश सिंह, अंजनी यादव, आकाश तिवारी, अनिल पांडेय, डॉक्टर उमेश चंद आदि मौजूद थे.
स्वदेशी संकल्प यात्रा के माध्यम से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का आह्वाहन

