बलिया के APN न्यूज रिपोर्टर नरेन्द्र मिश्र दिल्ली में गीतकार संतोष आनन्द के हाथों हुए सम्मानित

बलिया के युवा को देख गीतकार संतोष आनन्द बलिया की देशभक्ति का गुणगान करना नहीं भूले

तमंचे के बल पर बिल्थरारोड चेयरमैन के भाई से चार लाख की लूट

नगर पंचायत के चेयरमैन के बड़े भाई अरुण गुप्ता से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश लगभग चार लाख रूपये से भरा बैग छीन कर हवा में फायरिंग करते भाग निकले

..अगस्त क्रांति का महीना और तिरंगा यात्रा रोकने का प्रयास, डर या साजिश

हुई नोकझोंक, प्रशासन को जाना पड़ा बैकफुट पर, हिंदू समाज पार्टी ने शान्तिपूर्ण ढंग से निकाल कर दिखाया तिरंगा यात्रा

BSP विधायक उमाशंकर सिंह को दाउद इब्राहिम के नाम पर धमकी, मांगी एक करोड़ की रंगदारी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा (बलिया) विधायक उमाशंकर सिंह ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का दावा करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से जान का खतरा बताया है.

यूपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में 50 लाख से अधिक का लालबालू नष्ट किया गया

यूपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में 50 लाख से अधिक का लालबालू नष्ट किया गया

सिलिगुड़ी और बस्ती में एनएच पर भहराए फ्लाईओवर, चार घायल

बस्ती जनपद में नेशनल हाइवे अथारिटी अॉफ इंडिया द्वारा बनाया जा रहा फ्लाईओवर शनिवार की सुबह ढह गया. आसपास के लोग इसे फुटहिया ओवरब्रिज के नाम से जानते हैं. एनएचएआई इसे लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बना रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल स्थित सिलिगुड़ी के गोलतुली इलाके में शनिवार सुबह पुल गिर गया. यहां एनएच- 31डी रेलवे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया. 

आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त शनिवार को लग रहा है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण है. जब सूर्य का सिर्फ एक भाग नहीं दिखता तब उसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं. ये दिन साल का सबसे बड़ा ऐसा दिन होगा, जिस दिन कई संयोग बन रहे हैं.

तोगड़िया बोले : राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं. मुलायम सिंह यादव की गोलियों से उस समय नहीं रुका रामभक्त आज भी रुकने को तैयार नहीं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ! तारीख को लेकर भ्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर डेट पर संशय है. अभी तक उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं, लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक ट्रंप को निमंत्रण किसी खास दिन के लिए नहीं दिया गया था.

ओवैसी ने कहा, उनकी तुलना जिन्ना से करना गलत

विवादित और भड़काऊ भाषणों के लिए चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उनकी जिन्ना से तुलना करना गलत है. उन्होंने कभी भी देश तोड़ने की बात नहीं की. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) में जिन्ना की मूर्ति से कोई मतलब नहीं है.

महागठबंधन में दरार ही दरार : केजरीवाल का एलान, नहीं होंगे गठबंधन का हिस्सा

2019 में लोकसभा का आम चुनाव होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ताल ठोककर मैदान में खड़ा है. वहीं विपक्ष हर मौके पर एकता और गठबंधन की बात करता है. कहता है कि महागठबंधन में कहीं भी दरार नहीं है. लेकिन बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान ने स्पष्ट कर दिया कि महागठबंधन में सिर्फ दरार ही दरार है.