परमधाम डूंहा में आयोजित तीन दिवसीय विशाल गुरु पूजा एवं अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ. इस आयोजन में सैकड़ों धर्मनिष्ठ नर नारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल से हरी ब्रम्हचारी की देखरेख में निकली यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते घाघरा तट स्थित श्री वनखंडी नाथ मठ पहुंची.
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे.) एसोसिएशन बलिया के शिक्षकों ने शुक्रवार को मानदेय भुगतान के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार के प्राचार्य का घेराव किया. संगठन द्वारा याचिका के क्रम में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार 2004 बैच के शिक्षकों का नियुक्ति तिथि तक बकाया मानदेय के भुगतान का आदेश हुआ था. इसके क्रम में प्रदेश के 24 जिलों में अवशेष मानदेय का भुगतान हो चुका है.
नगर संसाधन केन्द्र के प्रशिक्षण कक्ष में शनिवार को कन्या जूनियर चैक व प्रावि बनकटा नम्बर-एक के छात्र-छात्राओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सतीश चन्द्र कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं शानदार हैं.
जिला मुख्यालय पर एक पखवाड़े से लगातार लेखपाल और होम गार्डों रहे कर रहे हैं. हालांकि प्रशासन उनकी बातों की अनसुनी कर रहा है. कोई परिणाम नहीं निकलने पर शनिवार को राज्य कर्मचारी महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने उन्हें समर्थन दिया. इन संगठनों के नेताओं ने कहा कि आपकी मांगें पूरी होने तक इस संघर्ष में उनका संगठन उनके साथ रहेगा.
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर शनिवार को भाजपा ने शहर कोतवाली और हल्दी थाने का घेराव कर भ्रष्टाचार के लिए प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को जमकर कोसा. दोनों जगह एक बात कॉमन रही. भाजपाइयों ने जोर शोर से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उछाला. सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता नागेंद्र पांडेय ने दो टूक कहा कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर महिलाएं आतंकित हैं. वहीं हल्दी में आनंद स्वरूप ने कहा, बलात्कार के मामले को मामूली छेड़खानी करार देने में पुलिस को महारत हासिल है.
शासन के निर्देश पर विद्यालय को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अभिभावको को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है. शासन की मंशा के अनुरुप यह कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाना है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस स्कूल प्रबंध समिति बैठक के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालयों से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. उनकी देखरेख में नए शिक्षा सत्र के लिए स्कूल प्रबंध समितियों का गठन होना है.
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने शनिवार को देर शाम कदम चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बैंड बाजा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. श्री राय ने इसके लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में आप के आशीर्वाद की मुझे जरुरत है.
जनपद के महाविद्यालयों में प्रमुख स्थान रखने वाले मिड्ढा के गांधी महाविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवं सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों से आराधना के साथ किया गया. प्रबंधक श्रीराम शुक्ल तथा उनकी धर्मपत्नी मृदुला शुक्ला ने भारतीय परिधान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाविद्यालय के नए सत्र का शुभारंभ पूजन-अर्चन के साथ किया.
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी छात्र सभा की बैठक हुई. बैठक में छात्र सभा संगठन का विस्तार किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए संगठन का विस्तार देते हुए सागरपाली निवासी नवतेज सिंह विपिन को फेफना विधान सभा इकाई का अध्यक्ष, मथुरा महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष आनोद यादव को जिला सचिव, इमरान आजमी को रसड़ा विधान सभा इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया.
विकास खण्ड के शाहबाजपुर निवासी अजय कुमार सिंह ने अपने ग्राम सभा में पात्र गृहस्थी कार्ड में पात्रों को हटा कर अपात्रों का नाम शामिल किए जाने का शिकायती पत्र शनिवार को उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौपा. अपने शिकायत पत्र में अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधान व सचिव ने बिना खुली बैठक करवाए ही पात्र गृहस्थों की सूची तैयार कर दी. उस सूची में पात्रों का नाम हटाकर अपात्रों का नाम भर दिया गया.
शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान सीडीओ के.बालाजी को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी. सभी ने श्री बालाजी के कृतित्व व व्यक्तित्व की मुक्त कंठ से सराहना की. कहा कि उन्होंने बलिया में विकास को एक नई दिशा दी और एक नया आयाम स्थापित किया. उन्होंने जनपद को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया. श्री बालाजी की सकारात्मक सोच व सादगी की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में उन्होंने जो तत्परता दिखाई, वह काबिलेतारीफ है.
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार की देर शाम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरिकेश पाण्डेय उर्फ़ सुमित बाबा के आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में पूर्व प्रदेश मन्त्री दया शंकर सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव भूषण तिवारी ने दया शंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया.
निकासी के अभाव में जाल्पा मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर काफी मात्रा जमा हुए बरसाती पानी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. उमेश चंद्र व प्रयाग चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की गई.
खेजुरी थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव निवासिनी कुंती देवी (48) पत्नी काशीनाथ यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कुंती देवी छत पर फैलाये गये कपड़ों को भीगने से बचाने के लिए समेट रही थी. उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ अचानक बिजली गिर गई. उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस जाने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के राजभर बस्ती खरीद निवासी किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई. उधर, भीमपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई कसौंडर निवासी महिला ने सर्प दंश से दम तोड़ दिया. इसी गांव की एक विवाहिता विषैले सांप के डसने से अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही है, उक्त महिला का दूध पीने के चलते उसकी बच्ची की भी हालत गंभीर बनी हुई है. इसी क्रम में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जेवेनिया गांव में शुक्रवार की रात सर्प दंश से एक युवक ने दम तोड़ दिया.
