पीड़ित की सेवा पुण्य का काम – डॉ. पीके सिंह

शान्ति सिंह मेमोरियल नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में जहां कालेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्य करने का शपथ ग्रहण कराया गया, वहीं विद्यालय के तरफ से सीएमओ बलिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री आज रसड़ा में

प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र और कैबिनेट मंत्री नारद राय 18 अगस्त को बलिया आ रहे हैं. प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि राज्य मंत्री 18 अगस्त को 12 बजे रसड़ा आएंगे.

सभी नदियां घटाव पर, मगर कटान ने उड़ाए होश

जिले में सभी नदियां घटाव पर हैं, मगर कटान का सिलसिला जारी है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 58.85 मी. है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.685 मी., चांदपुर में 59.25 एवं माझी गेजस्थल पर 55.90 मी. है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 60.00 मी. है.

एडीएम के औचक निरीक्षण से एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप

नवागत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. कार्यालय के चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले.

किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश कृषि से जुड़े विभागों के मातहतों को दिया. उन्होंने किसानों को बुआई के नए नए आधुनिक तरीकों की जानकारी देने को कहा.

नरहीं थाने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच

नरहीं थाने पर बीते शुक्रवार को हुई घटना में विनोद राय की मौत, पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार तक की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम द्वारा की जा रही है. मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा है कि इस सम्बन्ध में इस घटना के बारे में यदि किसी को कुछ कहना है तो कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में 31 अगस्त, 2016 तक किसी भी कार्यदिवस में आकर अपना अभिलिखित बयान दर्ज करवा सकते हैं.

तस्कर ‘चंद्रमा’ की जगह निर्दोष ‘चंद्रमा’ का पुलिसिया उत्पीड़न – उपेंद्र तिवारी

चन्द्रमा यादव पुत्र नेपाल यादव निवासी मठिया, नरही, जनपद बलिया पर पूरे प्रदेश में कहीं एक भी मुक़दमा दर्ज नहीं है. इसके बावजूद प्रदेश सरकार के बर्खास्त मंत्री के इशारे पर उसे गो तस्कर साबित करने पर पुलिस तूली हुई है.

मजदूरी के लिए जूते घिस रहे हैं मनरेगा जॉबकार्ड धारक

मनरेगा मजदूरी के लिए जॉबकार्ड धारक काम करने के बाद विकास खण्ड का चक्कर लगा रहे है. ज्ञात हो कि विगत मई माह में जॉब कार्ड धारकों ने मनरेगा में मजदूरी किया, जिसका मास्टर रोल ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों द्वारा मई में ही एमआईएस फीडिंग कराकर दे दिया गया.

बजरंग कॉलेज में बीए में दाखिला 20 से

श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश 20 अगस्त से प्रारंभ होगा. यह जानकारी महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्य डॉ. शिवबहादुर सिंह ने दिया है.

दुष्कर्मी के हमले में घायल गर्भवती ने बनारस में दम तोड़ा

दुष्कर्म का विरोध करने के दौरान चाकू के हमले में गंभीर रूप से गर्भवती व विकलांग महिला की आखिरकार मौत हो गई. वाराणसी में उपचार के दौरान उसने आखिरी सांस ली. महिला की मौत से जहां उसके चार बच्चे मां के आंचल से महरूम हो गए, वही दोनों पैर से विकलांग पति भी पत्नी के मौत के बाद बेसहारा हो गया है.

नरही कांड की पीड़िता राधा राय को पांच लाख की सरकारी मदद

नरही कांड में मारे गए विनोद राय के परिजनों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है. मंगलवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय नरहीं गांव में विनोद राय की पत्नी राधा राय को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया. श्री राय ने बताया कि श्रीमती राय को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. इसके अलावे भी सरकार की तरफ विनोद राय के आश्रितों को हर संभव मदद की जाएगी.

लोहापट्टी में नारेबाजी करती महिलाएं गिरफ्तार कर ली गईं

1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 16 अगस्त 1942 को बलिया में महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया था. बलिया शहर में धारा 144 को तोड़ने के लिए महिलाओं ने भारी तादाद में इकट्ठी हो जुलूस निकाला.

कन्या विद्या धन के लिए आवेदन आमंत्रित

मेधावी छात्राओं के लिए संशोधित कन्या विद्या धन के अन्तर्गत छात्राओं से आवेदन पत्र विद्यालयों के माध्यम से मांगे गए हैं. उत्तर प्रदेश बोर्ड से इण्टरमीडिएट वर्ष 2016 में उत्तीर्ण छात्राओं की सामान्य एवं पिछड़ी जाति में न्यूनतम मेरिट 88.40 निर्धारित है. अल्पसंख्यक वर्ग में न्यूनतम मेरिट 82.80 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की न्यूनतम मेरिट 85.80 प्रतिशत है.

युवती की लाश की शिनाख्त तो हो गई, मगर कारण पता नहीं

बलिया मऊ रेल प्रखंड पर महतवार गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप संदिग्ध स्थितियो में पाई गई 20 वर्षीय युवती की लाश की शिनाख्त गाजीपुर जनपद भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवस्थई बसन्त निवासी सुमन पुत्री देवनाथ के रू

रसड़ा में भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, विभिन्न स्कूलों, प्राइवेट संस्थानों, ग्राम सभाओ में झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण के साथ साथ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

रसड़ा में तहसील दिवस पर गूंजी कोटेदारों की करतूतें

तहसील पर आयोजित जनता दिवस नवागत जिलाधिकारी गोविन्द एस राजू की अध्यक्षता की सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी की सूचना पर सुबह से फरियादियों की लम्बी कतारें लगी रही.

नाटक द लीजेन्ड आफ भगत सिंह का मंचन आज

नगर की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प के बैनर तले 17 अगस्त को सायं सात बजे से बापू भवन टाउन हाल में नाटक द लीजेन्ड आफ भगत सिंह का मंचन होगा. संकल्प संस्था के सचिव रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी की देखरेख में कलाकार पिछले कई दिनों से इसके रिहर्सल में जुटे हुए थे.

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच निकला झंडा जुलूस

सुखपुरा नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कस्बे के सुनरसती के महावीर मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकला. नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ.

अंतिम सोमवारी को रात भर खुले रहे शिव मंदिर

सावन माह के अंतिम सोमवारी को शहर और ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही. शिव मंदिरों में प्रमुख बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों को अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है भाजपा – अंबिका चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी ने भाजपा पर राज्य में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है.