Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • एडीएम के औचक निरीक्षण से एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप
  • Uncategorised

एडीएम के औचक निरीक्षण से एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप

नवागत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. कार्यालय के चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले.
News Desk 18 August, 2016 1 minute read
BL-Taza_Khabar

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। नवागत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. कार्यालय के चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले. कुछ कर्मचारियों का अवकाश पर होना बताया गया, लेकिन उनका प्रार्थना पत्र कार्यालय में नहीं था. एडीएम ने इन सभी कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया. अभिलेख भी अस्त-व्यस्त हाल में होने पर एडीएम नाराज हुए.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्मी के हमले में घायल गर्भवती ने बनारस में दम तोड़ा

निरीक्षण के दौरान कैश काउण्टर के अंदर कई लोग पाए गए. यही नही, कैश काउण्टर का ताला बन्द था, लेकिन अन्दर कैश बॉक्स खुला था. जिसमें नकद धनराशि थी. एडीएम ने वहां मौजूद आम जन से भी व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी ली. कैश काउण्टर पर फीस जमा करने वालों ने चालक अनुज्ञप्ति फार्म के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया जाना पाया गया. इस पर एडीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि दलालों से कार्य करवाए जाने की प्रवृत्ति न पनपे. कोई भी अपना कार्य सीधा कार्यालय में उपस्थित होकर कराए.

इसे भी पढ़ें – किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो – डीएम

उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में प्रभारी सहायक लेखा लिपिक एलपी गुप्ता, कनिष्ठ लिपिक नसीम अहमद के साथ राम सतीश, दयाशंकर सिंह बिना बताए गायब मिले. एक कर्मी तो इससे पहले भी बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित था और एआरटीओ द्वारा इनका स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया था. इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. लगातार अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने को कहा.

इसे भी पढ़ें – नरहीं थाने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच

प्रवर्तन कार्य सम्बन्धी भ्रमण पंजिका नहीं बनाए जाने पर एडीएम ने निर्देश दिया कि भ्रमण पंजिका तैयार करवाएं एवं उसके अनुसार प्रवर्तन/चेकिंग का कार्य किया जाय. अस्त-व्यस्त हाल में कार्यालय की गैलरी में अभिलेख मिले जिसके बारे में पूछे जाने पर एआरटीओ ने जगह का अभाव बताया. एडीएम ने निर्देश दिया कि विनष्ट होने लायक अभिलेखों को नियमानुसार सूचीबद्ध करके विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाए. जरूरी अभिलेखों को आलमारी में सुसज्जित तरीके से कक्षों में रखा जाए.

इसे भी पढ़ें – तस्कर ‘चंद्रमा’ की जगह निर्दोष ‘चंद्रमा’ का पुलिसिया उत्पीड़न – उपेंद्र तिवारी

सीएमओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टरों के वेतन पर रोक

उधर, सीएमओ डॉ.पीके सिंह ने जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान कई केंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए मातहतों पर कड़ी कार्रवाई हुई. निरीक्षण के दौरान रतसड़ पीएचसी के नौ कर्मी अनुपस्थित पाए गए. इसमें तीन चिकित्सक समेत बाकी के कर्मचारी थे. सीएमओ ने सभी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया. डॉ. सिंह ने कहा कि जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति व व्यवस्था में सुधार के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए विभागीय स्तर पर टीम का गठन किया गया है.

इसे भी पढ़ें – नरही कांड की पीड़िता राधा राय को पांच लाख की सरकारी मदद

Post navigation

Previous: किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो – डीएम
Next: सभी नदियां घटाव पर, मगर कटान ने उड़ाए होश

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.