ब्लाक कार्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 72 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बिहार प्रदेश इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद शर्मा द्वारा केक काटने के साथ हुआ.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गंगा एवं घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को तूफानी दौरा किया. उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए. उन्होंने कटान के संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षा के मुकम्मल उपाय करने का निर्देश सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को दिया.
