सांसद ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी दवायें व खाद्य सामग्री

सांसद भरत सिंह ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव के द्वारा दौरा किया. उन्होंने लोगों का दुःख दर्द सुना. सासंद अपने सहयोगियों के साथ नाव के द्वारा शिवपुर दियर नम्बरी, जवहीं दियर, परानपुर, हल्दी क्षेत्रों का दौरा किया.

राहत सामग्री का लूटपाट कर रहे हैं दबंग – राजश्री

आरोप लगाया कि कई बाढ़ प्रभावित गांवों जैसे नौबरार, इब्राहिमाबाद, उदयपुरा बेलहरी, चांदपुर, शिवपुर नम्बरी, शिवपुर दियर, जवहीं कंसपुर आदि गांवों में जो थोड़ी बहुत राहत पहुंच रही है, उससे दलित, गरीब अति पिछड़े वर्ग के लोग वंचित हो रहे हैं क्योंकि क्षेत्रीय दबंगों द्वारा राहत सामग्रियों का बंदरबंाट किया जा रहा है.

बजरंग कॉलेज में दाखिला 27 से

बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में पिछड़ी व अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं की सूची के वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रवेश 27 व 29 अगस्त को होगा.

बाढ़ की विभीषिका पर रिहाई मंच ने उठाए सवाल 

रिहाई मंच के अध्यक्ष डॉ. अहमद कमाल ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी बलिया को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही है. इसको लेकर उन्होंने सरकार को घेरा.

बुनकरों और कामगारों को जोड़ने की रणनीति बनाई

भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जमुई गांव में हुई. उसमें अधिकाधिक बुनकरों व कामगारों को प्रकोष्ठ से जोड़ने एवं संगठन के प्रसार हेतु रणनीतियां तय की गई.

बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाया

राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने गुरुवार को भरौली से लेकर दूबेछपरा तक के बाढ़ व कटान पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाने का पूरा-पूरा प्रयास किया.

ठेका प्रथा के विरोध में बीएसए का घेराव आज

रसोईयां संघ द्वारा गुरूवार को टाउन हाल परिसर में नगर क्षेत्र के रसोईयो की बैठक हुई. जिसमें इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि नगर क्षेत्र/नगर पंचायत क्षेत्र मे एमडीएम का संचालन, ठेका/संविदा पर दिया जा रहा है, जिससे लगभग 900 रसोइयों का रोजगार खत्म हो रहा है. जिसके विरूद्ध आन्दोलन छेड़ा जायेगा.

सामाजिक क्रान्ति के जनक थे सन्त नारायण गुरु

सामाजिक क्रान्ति के महान सन्त नारायण गुरू की 161वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर संस्थान कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

जानिए बृहस्पतिवार को जिले में क्या क्या हुआ

बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र में बीते छह दिनों में एनडीआरएफ के जवानों ने जान पर खेल कर भूख से बाढ़ में मर रहे लगभग 460 मवेशियों की जान बचाई है.

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नगवा गांव में स्थित राधाकृष्ण ठाकुर बाड़ी में बृस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसके अलावा सनबीम विद्यालय अगरसण्डा, गोला रोड स्थित कैलाश धाम (ठाकुर जी) के मन्दिर परिसर और बलिया पुलिस लाइन में भी धूमधाम से मनाई गई.

देर रात कमिश्नर पहुंचीं दुबेछपरा रिंग बांध पर

आजमगढ़ मंडल की मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने बुधवार को देर रात बलिया जनपद के दुबेछपरा रिंग बांध पर प्रभावित स्थल का स्थलीय मुआयना किया. साथ में मौजूद जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया.

लखनऊ में भाजपा प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की निन्दा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक द्वारिकापुरी स्थित सभागार में सम्पन्न हुई.

राम आशीष यादव नहीं रहे

लबकरा प्रधानपुर निवासी समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव के मामा राम आशीष यादव (65) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

जहां देखों वहीं पानी, मगर पीने के पानी कहीं नहीं

गंगा और उनके छोरों के बीच चल रहा है आइस पाइस. नेता लोग आते हैं, घुमते हैं, फोटो खिंचवाते हैं, चले जाते हैं. पानी में रहकर भी पानी के लिए मोहताज. संकट की इस घड़ी में कई गांवों के प्रधान ‘लापता’ है. मवेशी से लेकर बच्चों तक, पूरी दुनिया हाईवे पर है

एनडीआरएफ की टीम पर बनारस में हमला

वाराणसी के बाढ़ग्रस्त छित्तूपुर इलाके में बाढ़ पीड़ितों एक तबके ने एनडीआरएफ जवानों पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि पहले पीएसी वालों से उनकी कुछ नोक झोंक हुई थी, उसके आधे घंटे बाद जब उसी स्थान पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया.

दुबे छपरा रिंग बांध वेंटिलेटर पर, भगदड़ सरीखे हालात

बैरिया तहसील अंतर्गत गोपालपुर, उदई छपरा और दुबेछपरा को बाढ़ से सुरक्षा देने वाले रिंग बांध की हालत नाजुक है. शासन द्वारा घोषणा कर प्रभावित गांवों को खाली करवाया जा रहा है.

बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंच रही राहत सामग्री – तिवारी

सर्वाधिक विषम स्थिति गंगा पार दियारे स्थित ग्रामसभा शिवपुर दीयर नम्बरी, जवहीं तथा परानपुर की है, जहां बाढ़ पीड़ित टकटकी लगाए प्रशासन के राहत कार्यों का प्रतीक्षा कर रहा है.