विशेष अभियान में रात में घुमक्कड़ी व पीने के बाद बदसलूकी के आदी 519 आरोपियों को दबोचा गया. इनमें धारा 290 में 305 व्यक्तियों व दफा 34 में 214 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसके अलावा विभिन्न थानों में धारा 151 में 15 लोगों का चालान किया गया है. इनसे 39 लीटर नाजायज अप मिश्रित शराब की बरामदगी भी हुई है.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामवलियों का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर निर्धारित है. दावें व आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक, ग्रामसभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पढ़ा जाना व नामों के सत्यापन की तिथि 20 व 30 सितम्बर तथा 16 व 19 अक्टूबर निर्धारित है.
प्रधान रूबी सिंह ने संध्या प्रहरी लाईट जलाकर इसका उद्घाटन किया. इस गांव के भवन टोला निवासी प्रधान प्रतिनिधि सह सपा नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि जयप्रकाशनगर के इस पंचायत में लगभग 20 हजार की अबादी के बीच यही एक बाजार है, जहां लोग हर दिन सब्जी से लेकर डेली यूज की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं. इस बाजार में शाम होने के बाद हमेशा अंधेरे का साम्राज्य था.
सिकंदरपुर बस स्टेशन से थाने की तरफ जाने वाला नहर मार्ग उपेक्षा और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है. उस पर आवागमन में कठिनाई झेल रहे नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र बेलहरी ब्लाक के गायघाट कुवां नंबर 1 से लेकर लखपुर मार्ग तक पूरी सड़क दयनीय हालत में है.
