रुस्तम ए हिन्द, हिन्द केसरी मंगला राय के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित आल इंडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट को भारतीय कुश्ती संघ ने आधिकारिक मान्यता दे दी है. जी हां, आपको बता दें कि स्व. मंगला राय के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके पैतृक गांव जोगा मुसाहिब जनपद गाजीपुर में आल इंडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है.
कई मायने में पूरे हिंदुस्तान के लिए नजीर है रानीगंज बाजार का दुर्गोत्सव. ठीक आजादी के साल हुई थी इसकी शुरुआत. यहां हिंदुओं ने दुर्गात्सव और मुसलमानों ने ताजिया रखकर मुहर्रम मनाने की शुरुआत ठीक उसी जगह साथ साथ की थी. और बीते 70 सालों से यह परम्परा जस की तस चली आ रही है. कई बार ऐसे मौके आए जब दोनों त्योहार साथ साथ पड़े. उसका भी समाधान यहां लोगों ने चुटकी में ढूंढ लिया.
आज संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य तिथि है. हम एक दिन पूर्व जेपी के पैतृक गांव सिताबदियारा में थे. आज हम बिहार सीमा के अंदर सिताबदियारा के चैन छपरा में स्थित जेपी के उस क्रांति मैदान में भी पहुंचे, जहां 1974 में ही लगभग 10 हजार लोगों ने जेपी के सांथ मिलकर जनेऊ तोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया था.
जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि जन की सहभागिता पर ही जनतंत्र की उपादेयता निर्भर है. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. मतदान के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के सहयोग से ही हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत देश व प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करते है.
