स्टिंग आपरेशन कर पीपीपी  धांधलियों का करेगी पर्दाफाश

पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी बैठक जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश सिंह ने कहा कि बलिया जिले में सबसे ज्यादा लूट बच्चों के स्वास्थ्य के नाम पर प्राइवेट नर्सिंग होमों द्वारा किया जा रहा है.

राशन कार्ड में धांधली के विरोध में दिया धरना

गुरुवार को ग्राम पंचायत बहेरी के ग्राम प्रधान कनीज फातमा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर पहुंचकर धरना दिए.

कुशवाहा सभा कार्यकारिणी का चुनाव 23 को

जिला कुशवाहा सभा के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अवध बिहारी वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला कार्यकारिणी के 20 सदस्यों का चुनाव किया जाना है. इसमें नाम वापसी के बाद 36 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं.

गढ़िया से आज दिन भर बिजली सप्लाई ठप रहेगी

गढ़िया स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी. उक्त आशय की जानकारी अवर अभियंता राजीव रंजन राय ने बलिया लाइव को दी है.

आवास वितरण में धांधली का आरोप

लोहिया ग्राम पंचायत पाण्डेयपुर संवरा में आवास वितरण में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है. आवास वितरण में की गई अनियमितता पर ग्रामीणों ने तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी के यहां दिए गए शिकायती पत्र तक बेमतलब साबित हुए हैं.

बकुल्हाः न एक्सप्रेस ट्रेनें रूकीं, न जनता मानी

सुरेमनपुर और मांझी के बीच स्थित बकुल्हा रेलवे स्टेशन के तकदीर को संवारने की चर्चा वर्षों से चल रही है, किंतु इसकी न तो दशा सुधरी और न ही वर्षों पुरानी इस क्षेत्र की जनता की मांग पूरी हो सकी. यहां एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी विगत डेढ़ दशक से हो रही है.

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 23 को फेफना में

रेल राज्यमंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा 23 अक्तूबर को फेफना जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आ रहे हैं. वे उस दिन क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे. आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जरिए इलाके को हाईटेक बनाने की योजना का श्रीगणेश करने के साथ ही फेफना रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित भंडार गृह व फेफना-शाहगंज दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे.

सपा सरकार पर जमकर बरसे भासपा सुप्रीमो

सहतवार स्थित बड़ा पोखरा पर बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित अति पिछड़ा महादलित सम्मेलन का आयोजन किया गया.

पूरे दम खम से चुनाव की तैयारी में जुटी पीपल्स पार्टी

पूर्वांचल पीपल्स पार्टी पूरे दमखम के साथ मिशन 2017 की तैयारी में जुट गई है. वह पूरबियों की आवाज बनकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी और कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा को उखाड़ फेकेगी. ऐसा कहना है पार्टी के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ए समद का.

दादर डिग्री कॉलेज में छात्रों ने काटा बवाल

दादर डिग्री कॉलेज में छात्रों ने काटा बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस. आगजनी की सूचना, पर्चा खारिज किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने किया बवाल.

नरही कांड की मजिस्ट्रेटी जांच

12 अगस्त, 2016 को थाना नरही पर विधायक उपेन्द्र तिवारी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान विनोद राय, निवासी नरही की मौत तथा दिनांक 13 अगस्त, 2016 को उनके पोस्टमार्टम व अन्तिम संस्कार तक की घटना की मजिस्ट्रियल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी बीराम द्वारा की जा रही है.

राशन वितरण में गड़बड़ी हो तो करें शिकायत : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जरूरत पर बल दिया. कहा कि इससे उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों का आर्थिक विकास होगा और हमारा देश समृद्ध होगा. जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है. लापरवाही पर कोटेदारों के साथ लगाए गए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नवागत पुलिस कप्तान ने संभाला काम काज

आईआईटी रुड़की से पासआउट नवागत पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बुधवार को जिले की कमान संभाल ली. पुलिस लाइन में वे मीडिया से मुखातिब भी हुए. इस मौके पर पूरा महकमा मुस्तैद दिखा.

कैथवली में ट्रक ने ली रिटायर फौजी की जान

सुखपुरा-बांसडीह मार्ग पर कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे सड़क के किनारे लगे बाजार में सब्जी खरीदते समय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड सेना के जवान की मौत हो गई. घटना आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही जाम लगा यातायात ठप कर दिया. इसके चलते इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

बलिया के मजदूर की औरंगाबाद में हादसे में मौत

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड स्थित नरारी कला खुर्द थानाक्षेत्र में जीडीसीएल कंपनी के श्रमिक की हादसे में मौत के बाद साथी मजदूरों ने काम बंद कर दिया. इस हादसे के बाद सोमवार रात शुरू हुआ हंगामा मंगलवार को भी जारी रहा. एनपीजीसी परियोजना में बगैर खाए- पिए 18 घंटे तक काम ठप कर सभी श्रमिक बैठे रहे.

संस्कृत महाविद्यालय में अंक पत्र उपलब्ध

ओमशंकर जी संस्कृत महाविद्यालय के सत्र 2016 के शास्त्री व आचार्य संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल महाविद्यालय में उपलब्ध है.

उपस्थिति पंजिका के मसले पर जमकर काटा बवाल

मथुरा महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की उपस्थिति पंजिका दिखाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र नेताओं ने जमकर बवाल काटा. कॉलेज प्रांगण में छात्र नेता धरने पर बैठ गए तथा कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्रीराम व कोतवाल पीके मिश्र मय फ़ोर्स पहुंच गए.

मथुरा महाविद्यालय में दो धुरंधर पेवेलियन लौटे

मथुरा महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बुधवार को पर्चा वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापसी लिया. अध्यक्ष पद से उपेन्द्र कुमार एवं महामंत्री पद से भरत गिरी द्वारा पर्चा वापसी लिए जाने से अब अध्यक्ष पद के तीन एवं महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं.

चाईछपरा के मार्ग का मुद्दा पहुंचा डीएम दरबार

स्थानीय ब्लाक अंतर्गत चाईछपरा ग्राम पंचायत निवासी सन्तोष कुमार यादव ने जिलाधिकारी को प्रतिवेदन देकर गांव के मुख्य मार्ग से लपटू के डेरा से धनेश्वर यादव के डेरा तक चकबन्दी मे निकाले गए मार्ग पर मिट्टी कार्य व खड़न्जा कार्य कराने की मांग की है.

आखिर बंटा सिलिंडर, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

चार दिन से रसोई गैस के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे लोगों की परेशानी बुधवार को खत्म हुई. कल के आन्दोलन व अगले दिन मिलने के आश्वासन पर मंगलवार को लोग यह सोच कर वापस लौटे थे कि अगर आज नहीं मिला तो फिर आन्दोलन ही करना पड़ेगा, लेकिन प्रबन्धन पहले से आश्वस्त था कि रास्ते मे फंसे सिलिन्डरों से लदे ट्रक तब तक पहुंच जाएगा.