कांग्रेस ही राष्ट्र निर्माण की दिशा तय कर पाएगी. पारिवारिक सियासत की अनहोनी कसरत से प्रदेश राजनीतिक अराजकता की ओर न बढ़े, इसके लिए जनमानस को आगे आना होगा. उक्त बातें कांग्रेस के नेता रमाशंकर तिवारी ने गुरुवार को मिश्रनेवरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बलिया-बैरिया मार्ग पर गोपाल मिश्र के आवासीय हाल में राहुल गांधी की संदेश यात्रा के क्रम में आयोजित कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूत हो, विषयक विमर्श के दौरान बतौर मुख्य वक्ता कही.
बेसिक शिक्षा का जनपदीय खेलकूद महाकुम्भ तीसरे दिन पूरे शबाब पर रहा. नन्हें-मुन्ने कलाबाजों ने शारीरिक के साथ मानसिक दक्षता में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया. खो-खो प्रतियोगिता में हनुमानगंज ब्लाक के तहसीली स्कूल का पताका सभी वर्गो में लहराया. प्राथमिक (बालक) पीटी में बेलहरी ब्लाक पहले नम्बर पर रहा, जबकि दूसरा स्थाना नवानगर ब्लाक को मिला.
बिजली इन्सान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है. अगर एक दिन बिजली न मिले तो लगता है दिनचर्या थम सी जाती है. जब एक दिन की यह स्थिति है तो फिर आप सोचिये कि जहां पर महीनों- महीनों बिजली नहीं मिलती है उस इलाके के लोगों का क्या होता होगा? आइये आज आपको एक ऐसे इलाके से रूबरू करवाते हैं, जहां बिजली महीनों से नहीं आ रही है.
