डीएम ने बांटा थाली-गिलास, बीएसए ने ड्रेस

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वजीरापुर पर बच्चों को थाली व गिलास देकर इसकी शुरुआत की. इस अवसर पर अध्यापक सुनील गुप्ता को आदर्श शिक्षक के सम्मान से नवाजा गया. दुबहड़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओझवलिया पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने निःशुल्क ड्रेस वितरण किया.

युवा जागरण मंच ने चलाया स्वच्छता अभियान

युवा जागरण मंच के सदस्यों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान की शुरुआत शहर के कुंवर सिंह चौराहे से की गई. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा तथा रेलवे स्टेशन की सफाई के उपरान्त एक सभा किया.

लखनऊ में प्रेरकों पर लाठी चार्ज की भर्त्सना

लोक शिक्षा समिति की एक बैठक बीआरसी खेजुरी के प्रांगण में हुई. इस में लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान प्रेरकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई. साथ ही घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.

अल्पसंख्यक महिला जागरूकता अभियान

दरगाह के मैदान में तहसील प्रशासन की तरफ से आयोजित अल्पसंख्यक महिला जागरूकता मेला व मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

आजमगढ़ में गांधी इंटर कॉलेज का जलवा

आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स रैली में गांधी इंटर कॉलेज के आधा दर्जन छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है.

मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से वकीलों में आक्रोश

अधिवक्ता संघ तहसील सिकंदरपुर की एक बैठक अधिवक्ता वाचनालय में हुई. इसमें तहसील के अधिवक्ता आनंद कुमार ओझा के साथ मारपीट की घटना व मुकदमा दर्ज होने के बावजूद हमलावारों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर चिंता व्यक्त की गई.

अनियंत्रित बाइक भिड़ी, दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई चट्टी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक युवक से टकरा गई. इस हादसे में अधेड़ समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिगनी गांव में आपूर्ति निरीक्षक संग कोटेदार ने की बदसलूकी

मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में कालाबाजारी की सूचना पाकर गोदाम के स्टाक की जांच करने जब पूर्ति निरीक्षक पहुंचे तो उनके साथ कोटेदारों द्वारा विरोध एवं बदसलूकी का सामना करना पड़ा.

ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, बलिया-नगरा मार्ग जाम

फेफना थाना क्षेत्र में एकवारी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत. दो लोग जख्मी. दोनों की हालत गंभीर. ग्रामीणों ने बलिया – नगरा मार्ग किया जाम. बेरूआरबारी-सुखपुरा मार्ग पर मिड्ढा गांव के पास पिकप और बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत. बाईक सवार गम्भीर घायल. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई चट्टी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक युवक से जा भिड़ी.

सहतवार में अब मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की सुविधा

सहतवार नगर पंचायत मे ट्रान्सफॉर्मर जलने पर बिजली की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा 400 केबीए का मोबाइल ट्रान्सफॉर्मर का उद्घाटन नगरपंचायत कार्यालय पर फीता काटकर किया गया.

रसड़ा में एलआईसी एजेंटों ने बोला हल्ला

लाइफ इंश्योरेंस एजेन्ट्स फेडरेशन आफ इण्डिया के अभिकर्ताओं ने आफिस गेट के सामने शुक्रवार को अपनी नौ सूत्री मांगो के समर्थन में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. अपनी मागों के समर्थन में कामकाज ठप करने के शाखा प्रबंधक की हिटलर शाही पर जमकर नारेबाजी किया.

रसड़ा के कोटवारी की खुली बैठक में सोशल आडिट

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोशल आडिट टीम ने बृहस्पतिवार को गांव की खुली बैठक में पिछले वर्ष नरेगा से कराये गये कार्यों एवं बनाये गये आवास की समीक्षा की.

बंटवारे के विवाद में भिड़े दो भाई, दंपति घायल

कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव बृहस्पतिवार की शाम बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए. इस विवाद में पति-पत्नी घायल हो गए. आस पास के लोगों ने दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया.

जाम में रावण वध के साथ रामलीला का समापन

जाम गांव स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के अन्तिम दिन बृहस्पतिवार को रावण वध किया गया. हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने राम रावण का युद्ध देखा. रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मैदान ही राममय हो गया.

याद किए गए आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवन्तरि

शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में धन्वतरि जयन्ती समारोह का आयोजन डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया. इसी क्रम में शान्ति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मझौली बलिया में आयुर्वेद के प्रणेता का भावपूर्ण स्मरण किया गया.

बिल्थरारोड में आरा मशीनें सीज, रिपोर्ट दर्ज

वन विभाग के प्रभागीय निदेशक के निर्देश पर क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी कल्याण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से आरा मशीनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

पेंशनर प्रस्तुत करें जीवित होने का प्रमाण पत्र

मुख्य कोषाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेशनरों / पारिवारिक पेंशनरों से कहा है कि माह नवम्बर, 2016 में अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दें.

धनतेरस पर जम्हाई लेती दिखी महंगाई

धनतेरस के अवसर पर बाजार की रौनक को देखते हुए एक बार फिर यह प्रमाणित हो गया कि श्रद्धा तथा परम्परा ने महंगाई को बुरी तरह पराजित कर दिया है. एक तरफ जहां मिट्टी के दियों के प्रति महिलाओं की ललक देखी गई. वहीं ज्वेलरी तथा बर्तन की दुकानों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

मीडिया का खांटी ‘हीरा’ बीएसए इलेवेन पर पड़ा ‘बीस’

हीरालाल यादव के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मीडिया एकादश ने शुक्रवार को यहां वीर लोरिक स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दोस्ताना मैच में बीएसए इलेवेन को 20 रनों से पराजित कर दिया.

भृगु  सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार रवाना

धनतेरस पर बलिया वासियों को भारतीय रेल से नई सौगात मिली है. नई दिल्ली के लिए बलिया से भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार के लिए रवाना किया