मांझी जयप्रभा ब्रिज एप्रोच से 20 फीट नीचे पलटी कार

गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 मुख्य सड़क पर मांझी स्थित जयप्रभा सेतु के एप्रोच से बिहार सीमा में एक कार लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी.

अगरौली में बहेगी साहित्य की रसधार

सेवा संस्थान का आंगन 3 नवम्बर की शाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरे से सजेगा. सेवा संस्थान व उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से कवि व शायर जुटेंगे. संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

डॉ. स्मृति सिंह ने मनाई अलग अंदाज में दीपावली

फेफना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रतसड़ की ग्राम प्रधान डॉ. स्मृति सिंह ने अपनी दीपावली अनाथ बच्चों और विकलांग बच्चों को उपहार भेंट कर उनके साथ मनाया

चंदाडीह में सड़क हुई नाले में तब्दील

चंदाडीह गांव में नालियां बजबजा रही है. जाम हो जाने के चलते नालियों का पूरा गन्दा पानी रास्ते पर फ़ैल गया है. नतीजतन उस रास्ते पर होकर आने- जाने में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सफाईकर्मी यहां कभी कभार क्या, आते ही नहीं हैं. इसके चलते स्वच्छता अभियान फिसड्डी साबित हो रहा है.

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

सोमवार को जिले भर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई. जिला सूचना कार्यालय में भी एक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करने के साथ उनके योगदान को याद किया. इसी क्रम में पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया.

कमांडर ने ली बाइक सवार बाबा की जान, पौत्री गंभीर

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-माझी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुरा गांव के सामने सोमवार को बाइक सवार बाबा एवं पौत्री को बैरिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार की कमांडर जीप ने धक्का मार दिया.

इसी 9 दिसम्बर को तय है रमाशंकर की बेटी की शादी

भोपाल सेंट्रल जेल में बीती रात आतंकियों के हाथो मार गए हेड कांस्टेबल रमाशंकर सज्जन व शांति स्वभाव के व्यक्ति थे. जेल पुलिस की नौकरी के बाद से वे भोपाल में लगभग सेटल्ड हो गए थे. जेल में राइटर अर्थात मातहतों की जिम्मेदारी निर्धारित करने वाली भूमिक में वे थे. लम्बे समय से वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे. बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे. इसलिए फिलवक्त वे आरक्षी का काम कर रहे थे.

बलिया का एक और जाबांज भोपाल जेल में शहीद

भोपाल की जेल से रविवार की रात बलिया के मूल निवासी हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव (55) पुत्र हरिहर यादव की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है.

दीप उनके सम्मान में, जिनके बूते हैं हम गुमान में 

दीपावली पर्व पर इस साल पहली बार बैरिया शहीद स्मारक गुलजार रहा. युवाओं की पहल पर पहले दीप यहीं जला उसके बाद ही अपने घरों को लौट कर लोग दीपावली, लक्ष्मीपूजन किए. युवाओं की पूर्व घोषणा के अनुसार दीपावली पर शाम साढ़े पांच बजे से ही युवा शहीद स्मारक पर जुट कर साफ सफाई में लग गए.

पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य फिर चर्चा में

इस सत्र के समापन के साथ ही अवकाश ग्रहण करने वाले श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं.

गोवर्धन पहाड़ मंदिर में दुगोला गवनई मुकाबला 4 को

संसार टोला में इस बार भी गोर्वधन पूजा का बड़ा आयोजन किया गया है. यहां बने गोर्वधन पहाड़ के प्रांगण में यह पूजा 31 अक्टूबर से ही से ही शुरू हो जाएगी

गौ माता के प्रति श्रद्धा का पर्व है गोवर्धन पूजा

दीपावली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है. लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. इस त्योहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है. इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है. इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथाएं हैं.

भोरछपरा जेठवार वालों की स्टिंग ने उड़ाई नींद

पकड़ी थाना क्षेत्र के भोरछपरा जेठवार ग्राम सभा में शनिवार को बाबूलाल यादव का पुत्र सुभाष यादव के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. इसी दौरान गांव के ही रामचंद्र वहां से गुजर रहे थे, तभी सुभाष यादव का पुत्र सोनू उनके पर भी हमला बोल दिया. यह देख उनकी पत्नी शिव कुमारी व पुत्री संगीता बीच बचाव करने गई.

घर का ताला तोड़ गहने, कपड़े और बर्तन चुरा ले गए

स्टेशन रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने घर में ताला तोड़कर घर में रखे सोने का जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन लगभग दो लाख रुपये के समान उठा ले गए. पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया है.

पहलवानों का जमावड़ा आज मुरारपट्टी में

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी में गोवर्धन पूजा के दिन दंगल का आयोजन सोमवार को होना है. इसमें पूर्व बलिया केशरी गोपाल नगर निवासी बिहारी यादव, महाज के छोटे यादव, दतहा निवासी राज कुमार के अलावा गाजीपुर, मऊ व आजमगढ़ के पहलवान भाग लेंगे. इसके मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल होंगे.