गौरामदनपुरा और डोमनपुर में जमकर मारपीट

नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा मदनपुरा गांव में छठ पूजा के दौरान मारपीट. पटाखा बजाने को लेकर हुआ विवाद. मौके पर पहुंची पुलिस, तनाव बरकरार मारपीट में बच्चों समेत आठ लोग घायल. उधर, सिकंदरपुर के डोमनपुर मोहल्ले में छठ पूजन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट. वजह डीजे के संगीत के दौरान नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद था. इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार.

सुरहा ताल किनारे भी व्रतियों ने अचरा पसार की मइया से गुहार

छठ महा पर्व के अवसर पर सभी घाटों पर पूजा के लिए उमड़ी भीड़ व छठ मां के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. वही झालरों व लाइटों से सजे घाट ऐसा लग रहे थे मानो आसमान से तारे उतर आए हो.

छठ पर गाजीपुर के घाटों पर दिखा ऐसा नजारा

बाराचंवर, ताजपुर, गोसलपुर, दुबिंहा, उतरांव पतार, राजापुर, लट्ठूडीह, देवरिया, मसौनी, गोंडऊर, पातेपुर, पैकवली जोगा, कामेश्वर धाम कारो, करीमुद्दीनपुर समेत सभी गांवों में रविवार को विधिवत पोखरों, तालाबों एवं नदी के किनारे बने छठ घाटों पर छठ मैया का विधि विधान से पूजन किया गया.

परिवर्तन यात्रा के स्वागत की भांवरकोल में जबरदस्त तैयारी

बलिया से परिवर्तन यात्रा चलकर 11 नवम्बर को गाजीपुर में प्रवेश करेगी. इस यात्रा का भव्य स्वागत मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र के भांवरकोल ब्लाक के मिर्जाबाद मनिया चट्टी पर भाजपा नेता आनन्द राय मुन्ना के नेतृत्व में किया जाएगा.

उधुरा ब्रह्मपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

महर्षि बिश्वामित्र की पावन एवम पौराणिक भूमि बक्सर जनपद के ब्रह्मपुर प्रखंड के उधुरा स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य उद्घाटन हरनाथ पुर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र कुंवर के द्वारा सम्पन्न किया गया.

मंगल पांडेय के गांव में आज से भागवत कथा

अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है. अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी देवरिया के भक्ति वाटिका के पीठाधीश्वर स्वामी राज नारायणाचार्य 7 नवंबर से 13 नवंबर तक संगीतमय कथा का श्रद्धालुओं को पान कराएंगे.

बिल्थरारोड में पुलिस सर्किल कार्यालय का रास्ता साफ

पुलिस सर्किल कार्यालय के निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा शनिवार की शाम को भूमि एक्वायर होने के बाद लंबे अरसे से चल रहा इंतजार अब समाप्त हो जायेगा. पुलिस क्षेत्राधिकारी अब बिल्थरारोड में ही बैठेंगे. पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल ने अपने मंत्रित्व काल में वर्ष 2007 में ही बिल्थरारोड को पुलिस सर्किल बनाने की पहल की थी, किन्तु उस समय स्थापित नहीं हो पाया.

बाढ व कटान क्षेत्र में गूंजा -होखी ना सुरूज देव सहाय

खास कर बाढ़ व कटान प्रभावित इलाके में आस्था के महापर्व छठ पर रविवार की शाम हर्ष के माहौल में भी व्रती महिलाओं के वेदना के स्वर मे “सुरूज देव होखी ना सहाय” की गूंज रही. मानो सूर्य से अपने परिवार की सुख समृद्धि व आगामी रबी की खेती के लिए याचना कर रही हो.

उगु न सुरुज देव भइलो अरग के बेर

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के षष्टी तिथि को मनाए जाने वाले प्रकृति व लोक आस्था के त्योहार छठ का व्रत रखकर महिलाएं रविवार को निर्जल व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना कर पुत्रों की दीर्घायु की कामना की.

लोक आस्था का महापर्व छठ पर उमड़ा जनसैलाब 

लोक आस्था का महापर्व छठ. न कोई पंडित ना यजमान. मंत्रोच्चार की भी जरूरत नहीं, सिर्फ आस्था और शुचिता यानि शुद्धता तन की मन की. राजा रंक का कोई भेदभाव नहीं, आम वो खास का भी कोई वितंडा नहीं, सम्प्रदाय का कोई बंधन नहीं, प्राकृतिक उपादानों से सूर्योपासना का त्योहार यानि प्रकृति से सीधा संबंध.

सूमो ने ली एक भाई की जान, दूसरा गंभीर

छठ की खरीदारी कर बहन के घर जा रहे बाइक सवार दो भाई गड़वार थाना क्षेत्र में नारायणपाली के पास अनियंत्रित सूमो की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर हालत में जिला चिकत्सालय में जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहा है. हादसे के बाद सूमो लेकर ड्राइवर भाग निकला.

गांव पहुंचे छठ में, मासूम ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया

रेवती नगर के उत्तर टोला मुहल्ला में उस समय अचानक मातम की स्थिति पैदा हो गयी जब छठ मनाने एक परिवार रेवती स्टेशन पर उतरा और उसी दौरान परिवार का इकलौता चार वर्षीय पुत्र ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुरे मुहल्ले में मातम पसर गया.

छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद दिखे राजनेता

डाला छठ पर्व पर नगर सहित ग्रामीण अंचलो में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया. नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी घाटों की साफ़ सफाई के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी थी.

तीसरे ही दिन दूसरी लाश मिलने से गुत्थी उलझी

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआं में एक और लाश मिली है. तीन दिनों के अंतराल में इस इलाके में यह दूसरी लाश बरामद की गई है. अभी पहली की शिनाख्त भी नहीं हुई कि दूसरी लाश क्षेत्र में मिलने से लोगों में दहशत है. पुलिसिया कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल. महिला की उम्र 50 के आसपास बताई जा रही है.

शराब खरीद फरोख्त के खिलाफ एसपी से गुहार

पुरुषोत्तम पट्टी गांव के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज नारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बलिया से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

परिवर्तन यात्रा बदलाव की शुरुआत – रवि राय

भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता के बदलाव की शुरुआत करेगी. सपा व बसपा के कुशासन से मुक्ति हेतु प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है. क्षेत्र के चढ़वा बरवां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि राय ने यह विचार व्यक्त किया.

विद्युत मजदूरों का धरना 11 को

विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश की जनपद कमेटी बलिया के बैनर तले विद्युत विभाग में कार्यरत सभी प्राइवेट कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरना जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण पांडेय के अध्यक्षता में दिया गया.

खो खो चैंपियनशिप का महाकुंभ सनबीम में आज से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली ने परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का सीबीएसई क्लस्टर पांच खो खो चैंपियनशिप आयोजित करने का प्रथम अवसर सनबीम विद्यालय अगरसंडा बलिया को प्रदान किया है.

अनियंत्रित बोलेरो ने ली अरदली की जान

रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गेट के समीप रविवार को बोलेरो स्कूटी सवार अधेड़ को रौंदते हुए भाग निकला. अधेड़ की घटना स्थल पर मौत हो गई. बोलेरो धक्का मारकर भागने में तो सफल रहा, परन्तु ग्रामीणों ने उसका नम्बर नोट कर लिया था.