डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों का धरना 30 को

तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों का प्रोत्साहन भत्ता, चिकित्सीय भत्ता एलटी ग्रेड की विसंगतियो को दूर करना, नई पेंशन योजना की समाप्ति, प्रोन्नत वेतनमान सहित अन्य जनपद की समस्याओ को माध्यमिक शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन में उठाया जायेगा.

जयंती पर शिद्दत से याद किए गए चाचा नेहरू

क्षेत्र के गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज में बाल दिवस विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद गुप्त ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की सलाह दिया.

दो बाइकों में भिड़ंत, दोनों की हालत गंभीर

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार चट्टी के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

कार्तिक पूर्णिमाः सड़कें खस्ताहाल, सफाई का भी हाल बेहाल

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ददरी मेला की व्यवस्था नगर पालिका परिषद के जिम्मे होती है. महर्षि भृगु एवं उनके कृपापात्र शिष्य रहे दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले इस मेला के मौके पर महर्षि भृगु मंदिर तथा आसपास के परिसर के सफाई की व्यवस्था नगर पालिका बलिया ही देखती है.

गंगा घाट पर संत आसाराम बापू आश्रम में जुटे साधक

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट पर स्थित संत आसाराम बापू के आश्रम में श्री योग वेदांत सेवा समिति बलिया के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी गण एवं साधक साधिका पहुंचे.

मुफ्त चिकित्सा शिविर से मेला में आए लोगों को मिली राहत

महर्षि भृगु मंदिर से पूरब स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आए लोगों को इस शिविर से काफी राहत मिली.

जन्मदिन पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को उनके 65वें जन्मदिन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

विद्यालय में लगे पंखे, बीएसए ने किया लोकार्पण

जनपद के शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय, उजियार पर जन सहयोग एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुनेद अख्तर व अन्य अध्यापकों के प्रयास एवं सहयोग से 10 सीलिंग फैन तथा स्टेबलाइजर लगाया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इसका लोकार्पण किया.

सोनबरसा में युवक पर जानलेवा हमला

बैरिया थानान्तर्गत सोनबरसा गांव के सामने शिवम पेट्रोल पंप पर डीजल भराने जा रहे बिजेन्द्र मिश्र (35) पुत्र स्व. सुरेन्द्र मिश्र निवासी भोजापुर थाना बैरिया पर अचानक हमला बोलकर मनबढों ने बेरहमी से पीटा. घटना मगलवार सुबह नौ बजे के लगभग की है. स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज व मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया.

लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भृगु की तपोभूमि पर स्नान का काफी महत्व होता हैं. गंगा और तमसा के इस पावन संगम पर सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने गंगा में डुबकी लगाई. बांसडीह क्षेत्र से भारी संख्या में श्रध्दालु भी इस पावन स्थल पर स्नान करने के लिए देर शाम से बसों व अन्य साधन से बलिया के लिए रवाना हुए

दौड़ में धीरज कुमार, अंकित, ज्योति अव्वल

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर विभिन्न कार्यक्रमो के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी.

बेसिक शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार – बीएसए

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बच्चों ने विविध प्रकार के कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी.

एक लाख दीप जला शहीदों को अर्पित किया

श्रीनाथ मठ एवं सरोवर पर सोमवार को छोटी काशी देव दीपावली समिति के तत्वावधान में देव दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया. इस अवसर पर समिति ने नगर वासियों के सहयोग से एक लाख दीप जलाए.

पंचतत्व में विलीन हुए सुरेंद्र राम

काजीपुर गांव निवासी सिद्धार्थ नगर जिले में तैनात सिपाही सुरेंद्र राम (45) का बीमारी के कारण शनिवार को निधन हो गया. एक माह से बीमार चल रहे सुरेंद्र राम का इलाज सिद्धार्थ नगर में चल रहा था. रविवार को उनका शव पैतृक आवास पर पहुंचते ही परिवार वालों में मातम छा गया.

बेटियों के महत्व व सुरक्षा पर बनाएंगे फिल्म

लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय लीलकर के प्रांगण में हुई, इसमें समिति की उपलब्धियों व भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाम से एक फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया.

आधुनिक भारत के निर्माता का भावपूर्ण स्मरण

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय नवानगर में क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया.

यज्ञ के लिए दौलत नहीं, भगवान की कृपा ही पर्याप्त है

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हवन पूजन के साथ हुआ समापन. जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को देर शाम हवन पूजन के साथ हुआ. इस अवसर पर कथावाचक देवरिया से आए स्वामी राज नारायणाचार्य क्षेत्र की जनता की मंगलमय कामना की.

मेधावी छात्र सम्मानित, उत्कर्ष संदेश का विमोचन

बापू भवन में छात्र सहायता समिति की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. बापू भवन में इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि विकास की सारी जिम्मेदारी आधी आबादी केवल महिलाओं पर नहीं सौंपी जानी चाहिए.

भगवान की तरह बच्चे भी भाव के भूखे होते हैं

बालक भगवान के रूप होते हैं, जिस प्रकार भगवान भाव के भूखे होते है, उसी प्रकार यदि बालकों के भावना को ध्यान में रखते हुए उससे सुमधुर व्यवहार किया जाए तो वह अपना, अपने परिवार एवं राष्ट्र में अहम योगदान दे सकता है. उक्त उद्गार क्षेत्र के अड़रा, घोड़हरा स्थित एस़जी़ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अन्नपूर्णा नंद तिवारी ने सोमवार को बाल दिवस समारोह के अवसर पर व्यक्त किया.