बाबा भोले भंडारी की नगरी ब्रह्मपुर की एक अलग ही विशिष्टता है.. यहां पर हरेक जगह से लोग आते है और बाबा की पूजा अर्चना करते है. महाशिव रात्रि के समय का नज़ारा अद्भुत होता है. ये मंदिर बक्सर, आरा, बलिया, छपरा और सासाराम मे बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है. वैसे तो बिहार और उत्तर प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं.
नोट बंदी के दो हफ़्तों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों के बैंकों द्वारा भुगतान न किये जाने से लोगों की समस्यायें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ग्रामीण अंचलों के बैंकों पर दलालों का कब्जा है, ग्राहक प्रतिदिन बैकों का परिक्रमा कर निराश होकर बैंक कर्मियों को खरी खोटी सुनाकर लौट जा रहे है. जबकि सरकार लोगों की समस्याओं के दूर करने के लिए रोज कोई न कोई नया आदेश पारित कर रही है.
बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण शुरू हो गया है. वितरण का कार्य पूर्ति निरीक्षक बैरिया सूर्यनाथ द्वारा कोटेदारों से कराया जा रहा है. इसमें प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिव को किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है. इस बात को लेकर ग्राम प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश है.
