Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बडे गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते
  • Uncategorised

बडे गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते

स्व. कृष्णा नन्द राय के शहादत दिवस पर 29 नवम्बर को, श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे दिग्गज. बडे गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते. 29 नवम्बर 2005 का वह मनहूस काला दिन जिसे आज भी मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र समेत पूरे पूर्वांचल उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग नहीं भूल पाये हैं.
News Desk 25 November, 2016
krishna_nand_rai

गाजीपुर। स्व. कृष्णा नन्द राय के शहादत दिवस पर 29 नवम्बर को, श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे दिग्गज. बडे गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते. 29 नवम्बर 2005 का वह मनहूस काला दिन जिसे आज भी मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र समेत पूरे पूर्वांचल उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग नहीं भूल पाये हैं.

29 नवम्बर 2005 को भांवरकोल ब्लाक के सियाड़ी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद सियाडी से बसनिया के लिए निकलते समय भाजपा विधायक स्व. कृष्णा नन्द राय एवं उनके साथ के लोगों ने भी यह नहीं सोचा था कि अपने इलाके में लट्ठूडीह कोटवां मार्ग पर मौत भी आगे रास्ते में बेसब्री से इंतजार कर रही है. जब स्व.  कृष्णा नन्द राय भाजपा विधायक का काफिला बसनिया चट्टी की तरफ बढ़ रहा था उसी समय अचानक सुनियोजित तरीके से घात लगाकर पहले से सटीक मुखबिरी के आधार पूरी तैयारी के साथ मौजूद अपराधियों के द्वारा अचानक उनके काफिले पर हमला हुआ. अंधाधुन्ध गोलियों की बौछार कर भाजपा के लोकप्रिय हर दिल अजीज विधायक कृष्णा नन्द राय की हत्या कर दी गयी.

अपराधियों को पहले से पता था की उस समय विधायक कृष्णा नन्द राय के साथ उनके सरकारी अंगरक्षक के अलावा और कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है और वह आज अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में भी नहीं है. उस अंधाधुंध गोलीबारी में किसी को भी अपने बचाव करने का मौका नहीं मिला और विधायक राय के साथ में मौजूद मुहम्मदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्यामा शंकर राय, भांवरकोल ब्लाक के भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश राय, अखिलेश राय, शेष नाथ पटेल, मुन्ना यादव एवं निर्भय नारायण की मौके पर ही मौत हो गयी थी. विधायक कृष्णा नन्द राय समेत सात लोगों की एक साथ हत्या से पूरा करईलांचल समेत गाजीपुर जनपद थर्रा उठा था. इस हत्याकांड से पूरे उत्तर प्रदेश में हडकंप मच गया था. लगभग एक सप्ताह तक गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी जनपद के साथ ही पूरे पूर्वांचल में आगजनी एवं तोड़ फोड़ व आंदोलनों का दौर चलता रहा. उस समय हर चेहरे पर दर्द एवं हर आंखों में गुस्सा दिखाई दे रहा था. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा अपने पार्टी के मजबूत सहयोगी जन जन के प्रिय युवा हृदय सम्राट विधायक स्व. कृष्णा नन्द राय के बलिदान को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 नवम्बर को शहादत दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. तब से आज तक 29 नवम्बर को स्व. कृष्णा नन्द राय विधायक एवं उनके सहयोगियों को याद करने के लिए बसनिया में स्थित शहीद स्तम्भ पर एवं शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है.

भांवरकोल ब्लाक के बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर जात धर्म एवं पार्टी से परे हटकर लोग श्रध्दांजलि अर्पित करने जुटेंगे. फूलों के साथ कलियों का भी मन उदास है. माली चला गया तो पूरा गुलशन उदास है. मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी ,पूर्व विधायक एवम स्वर्गीय कृष्णा नन्द राय की पत्नी अलका राय, भाजपा नेता आनन्द राय मुन्ना, पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय, भाजपा नेता वीरेन्द्र राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, युवा भाजपा नेता राम प्रताप सिंह पिंटू, विजय शंकर राय समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहेंगे.

Tags: बसनिया चट्टी भांवरकोल मुहम्मदाबाद लट्ठूडीह सियाडी हत्या

Post navigation

Previous: चैन राम बाबा के दरबार में परिणय सूत्र में बंधे 21 जोड़े
Next: राघोपुर में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.