सभी विभागों में होगा ‘संविधान दिवस‘ का आयोजन: जिलाधिकारी

शनिवार को जिले भर के कार्यालयों में ‘संविधान दिवस‘ का आयोजन किया जाएगा. सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली से आए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने समस्त विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में इस आयोजन के लिए निर्देशित किया है. कहा है कि इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को अवश्य पढ़ा जाए.

उद्योग बन्धु की बैठक में डीएम ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जिला उद्योग बन्धु की बैठक की. बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समाधान करने का निर्देश दिया. उद्यमियों ने बेहतर विद्युत व्यवस्था पर खुशी जाहिर की.

सखीचन्द राम को भावभीनी श्रद्धांजलि

गड़वार ब्लाक के पू. कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख एवं सेन्ट जोसेफ पब्लिक स्कूल पियरिया के अध्यक्ष 92 वर्षीय सखीचन्द राम का निधन 15 नवम्बर 2016 को हो गया.

ददरी मेला में भारतेन्दु मंच पर कव्वाली मुकाबला आज

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को रात 8 बजे से ददरी मेला के भारतेन्दु कला मंच पर शानदार दो गोला कौव्वाली का मुकाबला होगा.

रात भर चटकी पटरी से ही गुजरती रही ट्रेनें, मरम्मत के बाद आवागमन बहाल

गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर करीमुद्दीन रेलवे स्टेशन के पूरब दिशा में लट्ठूडीह गांव के पास रेलवे पटरी चटक गयी है. लट्ठूडीह निवासी सुभाष सिंह ने जब टूटी पटरी को देखा तो सबसे पहले फोन करके करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस मार्ग पर अभी ट्रेन का आना जाना बन्द है.

कील रूपी हरि के शरण में जाने से ही मिलेगा माया से छुटकारा

भारतेन्दु सत्संग मंच मेला ददरी में चतुर्थ दिवसीय सत्संग के तीसरे दिन पं. विजय नारायण शरण जी ने कहा कि घोर कलियुग में माया रूपी चक्की में पीसने से बचने के लिए एक मात्र कील रूपी हरि के शरण में जाना पड़ेगा, जैसे की कबीर बाबा का दोहा चलती चक्की देखकर दिया कबिरा रोय, दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोय, वहीं पर कमाल जी का दोहा मिलता है चलती चक्की देखकर हंसा कमाल उठाय.

वयना में आशा एवं आशा संगिनियों की मासिक बैठक

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना पर आशा एवं आशा संगिनियों की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी/ अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजनाथ ने सबकी समस्याओं को सुना तथा तत्काल निवारण का आश्वासन दिया.

कमलावती राय का भावपूर्ण स्मरण

मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत खरडीहा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. शशिकान्त राय की माता स्व. कमलावती राय पत्नी स्व. शिव नाथ राय के देहावसान के उपरांत आयोजित त्रयोदशाह ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया.

दिन बहुरने का बाट जोहती सहतवार सब्जी मंडी ‘बुढ़ा’ गई

जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर पूरब स्थित सहतवार की सब्जी मण्डी इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है. वहीं सब्जी बिक्रेता से किसान तक हलकान हैं. सब्जी मंडी का निर्माण 1989 में मूर्त रूप लिया था. इसके बाद आज तक इस का लोकार्पण नहीं हो सका.

चेहल्लुम के जुलूस में जंजीरी मातम देख भर गई आंखें

मोहल्ला बिशुनीपुर स्थित स्व. मुनीर हसन जैदी साहब के इमाम बार गाह से गत वर्षों की तरह 25 सफर को अपरान्ह चेहल्लुम के अवसर पर अंजमुन हाशिमियां के तत्वावधान में जैसे ही तबरूकात बरामद हुए, वैसे ही लोगो की आंखे आंसुओं से भर गईं. लोग शोहदाए कर्बला इमाम हुसैन और उनकी आलव साथियों पर हुए अमानवीय जुल्म की कहानियां सुनकर सीना जनी (मातम) करने लगे.

2000 का नोट बना परेशानी का सबब

सरकार के नोट बंदी का फरमान जारी किए हुए दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. नोट बंदी पर सरकार के फैसले पर सवाल भी उठने भी लगे हैं. अधिकांश बैंकों द्वारा नए नोट दो हजार का भुगतान किया जा रहा है.

अठिलापुरा गांव में दो वृद्धों समेत तीन को दबंगों ने धुना

कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह दबंगों ने दो वृद्ध समेत तीन लोगों की धुन दिया. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.

आलोक सिंह परिहार अध्यक्ष मनोनीत

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष जयराम सिंह ने कस्बा निवासी आलोक सिंह परिहार को बेरूवारबारी प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन से पूर्व एक निजी विद्यालय में बैठक हुई.

कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत मनाया गया पर्यावरण संरक्षण दिवस

सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया के तत्वावधान में जीरा बस्ती स्थित सभा कक्ष में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया.

सउदी अरब में पूर्वांचल के दर्जन भर लोग भुखमरी के शिकार

बिहार, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के एक दर्जन पीड़ित परिवारों ने सउदी में भुखमरी के शिकार अपने लाडलों को स्‍वदेश बुलाने हेतु गुहार लगाई. महिलाओं का रोना देख आने-जाने वाले भी ठिठक कर उनके प्रति संवेदित हुए बिना नहीं रह पाते थे. इन सभी को मुम्‍बई स्थित सांतक्रुंज की एक कम्‍पनी ने पलम्‍बर व ड्राइविंग के वीजा पर लगभग ढाई साल पहले सउदी अरबिया भेजा था.

परिजात के दर्शन मात्र से मनुष्य की हर इच्छा की पूर्ति संभव – राजधारी

क्षेत्र के कंठ मुक्तेश्वर धाम कटरा में शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में करीब दो दर्जन पौध लगाए गए.

नोटबंदी से देश में हाहाकार – राम अचल राजभर

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोट बंदी के फैसले से देश में हाहाकार मचा हुआ है. उद्योगपति या पैसे वाले बैंकों की लाइन में नहीं है, जबकि गरीब लोग दिन भर पैसे के लिए बैंकों में जमा करने के लिए व निकालने के लिए रात से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं. इसके बावजूद भी पैसा नहीं मिल पाता है.

बेरुआरबारी में कैंडिल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कश्मीर में सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय लोगो ने कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च गोपाल नगर से शुरू हो कर विभिन्न गावों का भ्रमण करते हुए ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचा.