दोपहर बाद तीन बजे तक बलिया जिले में 49.27 % मतदान

विधानसभा फेफना के बोडिया बूथ संख्या 97 पर दोपहर 3 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान की सूचना है. जबकि सिकन्दरपुर में 50 फीसदी वोट पड़ चुके हैं. बैरिया विधानसभा के गंगा पार नौरंगा में मतदेय संख्या 152 पर मतदान का बहिष्कार जारी है.

चकगिरधर मिल्की के ग्राम प्रधान जगन्नाथ प्रसाद का निधन

चकगिरधर मिल्की के ग्राम प्रधान जगन्नाथ प्रसाद का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वह लगभग 70 वर्ष के थे. बुधवार को दोपहर में उन्हें सीने में दर्द हुआ था.

EVM से छेड़छाड़ के आरोप पर हटाए गए पीठासीन अधिकारी

जिले में तेजी से बढ़ रहा है मतदान प्रतिशत. बूथों पर लगी लंबी लाइन, शांतिपूर्ण हो रहा मतदान. बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से मत डाले जा रहे हैं. सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बूथ सं.164 बनहरा के पीठासीन अधिकारी को हटाया गया. उन पर ईवीएम में छेड़खानी का आरोप है. इसी तरह बूथ नंबर 47, 131, 132 पर बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची है.

सहतवार में कपड़े की दुकान में लगी आग

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में शनिवार को दिन में 11 बजे के करीब कपड़े की दुकान में बिजली के शार्टसर्किट से अचानक लगी आग से आठ हजार नगदी सहित लाखों के कपड़े जल कर राख हो गए.

दोपहर 01 बजे तक बलिया जिले में 38.37 फीसदी मतदान

बलिया नगर विधान सभा के माल्देपुर बूथ से नदारद बीएलओ सुदामा प्रसाद को डीएम ने सस्पेंड करने का दिया आदेश. बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव में टेंट खोलते समय लोहे के खम्भे में करेंट प्रवाहित होने से 17 वर्षीय किशोर बिट्टू की मौत. बिल्थरारोड विस के इंदौली मलकौली गांव में इवीएम में खराबी के चलते बूथ संख्या 114 पर 7 से 8 बजे तक रूका रहा मतदान.

किशनगंज के पूर्व सांसद व रिटायर्ड आईएफएस सैयद शहाबुद्दीन नहीं रहे

किशनगंज से दो बार सांसद रहे, रिटायर्ड आईएफ़एस और पूर्व आल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरत के अध्यक्ष सैयद शहाबुद्दीन का दिल्ली में निधन हो गया है.

बैरिया में सुबह 8 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा घोषित हर मतदाता के घर बीएलओ और संबंधित माध्यमों के द्वारा मतदाता पर्ची पहुंचवा दी जाएगी. यह निर्देश क्षेत्र में असफल रहा.

19 मार्च को होगी सीजीएल तीसरे चरण की परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) की संयुक्त स्नातक स्तरीय ( सीजीएल ) 2016 के तीसरे चरण की परीक्षा 19 मार्च को होगी. यह परीक्षा ऑफ़ लाइन यानि पेन और पेपर आधारित होगी .

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचरियों की हड़ताल से ठप हो गया है सारा काम

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. सभी काउंटर और कार्यालय बंद होने से विवि का काम पूरी तरह ठप रहा. शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है. 16 मार्च से परीक्षा भी है, उसमें भी बाधा आती दिख रही है.

गुण्डे माफिया हाथी पर बैठकर घूम रहे हैं – अमित शाह

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में लडाई राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच लड़ा है. एक परिवार जिसने इस क्षेत्र के लिए अपना बलिदान दे दिया और एक जिन्होंने उनकी हत्या की. अपराध मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है.

रवानगी स्थल पर भी कर्मचारियों को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

विधानसभा चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी किसी मतदान प्रक्रिया की जानकारी से वंचित रह गए हों, उनके लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर भी प्रशिक्षण के लिए एक टेबल लगाया गया था.

विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित

विधानसभा चुनाव के दिन पीडीएमएस (पोल डे मानिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से सभी बूथों के पीठासीन अधिकारियों से समय-समय पर सूचना प्राप्त करने एवं वेबकॉस्टिंग से प्रसारण का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए विकास भवन में एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है.

लोकतंत्र की तंदुरुस्ती के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़े – दिव्य कुमार गुप्ता

बकौल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारत जनसांख्यिकीय रूप से दुनिया के सबसे युवा राष्ट्रों में शुमार किया जाता है. हमारे देश में युवाओं की आबादी 60 करोड़ के करीब है. जिसमें 16 करोड़ …

आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

वाराणसी शहर में आजकल कुकुरमुत्ते की तरह व्हाट्स ऐप ग्रुप चल रहे हैं. जिस पर भारी संख्या में गलत-सही समाचारों के बीच उल जुलूल सामग्री पोस्ट की जा रही है.

संदिग्‍ध हालात में मिली बाइक ने पुलिस को उलझाया

यूपी-बिहार की सीमा पर मांझी में स्थित जयप्रभा सेतु पर गुरुवार को दिन के दो बजे के करीब एक लवारिस बाइक खड़ी मिली है, जिसे बिहार की मांझी पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया है.

मतदाता हस्ताक्षर अभियान में हजारों ने की भागीदारी

समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आम लोगों से हस्ताक्षर के द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. इसका शुभारम्भ बलिया रेलवे स्टेशन से हुआ.

चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस, गंगा पार के लोग करेंगे मतदान

363 बैरिया विधान सभा के गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा व जई छपरा के डेरा कुल तीस हजार की आबादी व बीस हजार मतदाताओं ने गुरुवार को चुनाव बहिष्कार के निर्णय को वापस लेते हुए मतदान में भाग लेने का निर्णय लिया है.

बेकाबू बाइक साइकिल से भिड़ी, तीन घायल

बेल्थरा मार्ग पर दरगाह के समीप साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.