Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • लोकतंत्र की तंदुरुस्ती के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़े – दिव्य कुमार गुप्ता
  • Uncategorised

लोकतंत्र की तंदुरुस्ती के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़े – दिव्य कुमार गुप्ता

News Desk 3 March, 2017 1 minute read
DIVYA_1

बकौल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारत जनसांख्यिकीय रूप से दुनिया के सबसे युवा राष्ट्रों में शुमार किया जाता है. हमारे देश में युवाओं की आबादी 60 करोड़ के करीब है. जिसमें 16 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. भविष्य में युवा मतदाताओं की संख्या निरंतर बढ़नी है. इस परिदृश्य में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न व जोशीले अंग बने रहे. पुणे स्थित एक संस्थान के सर्वेक्षण से पता चला है कि राज्य के 84 फीसदी मतदाताओं को 40 साल से कम उम्र वाले उम्मीदवार पसंद हैं. फिर भी युवाओं को भागीदारी देने के मामले में हमारे राजनीतिक दल कंजूसी करते हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में बनारस में वोट डाले जाएंगे. प्रस्तुत है वाराणसी शहर उत्तरी 388 राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रत्याशी दिव्य कुमार गुप्ता से बातचीत के मुख्य अंश –

राजनीति में ही भागीदारी की बात कैसे सूझी?

अमूमन राजनीति में भागीदारी या कहिए करियर के तौर पर राजनीति से युवा परहेज करते हैं. जाहिर है यदि आप खुला मैदान छोड़ देंगे तो कोई न कोई तो उस गैप को पाटेगा. इसलिए जरूरी है कि आप सक्रिय भागीदारी करें. मेरा मकसद क्लियर है – मैं युवाओं के ही सहयोग से राज्य की महिलाओं की सुरक्षा व व्यापारियों का सम्मान सुनिश्चित करूंगा. आज हर न्यूज चैनल, समाचार पत्र व राजनीतिक दल हर क्षेत्र में युवाओं की मजबूत हिस्सेदारी की बात करते हैं. युवा पीढ़ी को देश की रीढ़ बताते हैं. यह शत प्रतिशत सच है कि युवाओं की बदौलत ही देश विकास की नई राह पर चल रहा है. देश की आबादी में आधे से ज्यादा प्रतिशत युवा पीढ़ी का ही है. इसलिए देश युवा हो चला है. हम लोकतंत्र में युवाओं के लिए आरक्षित हिस्सेदारी के हिमायती हैं. अमूमन इस देश के राजनीतिक दल युवाओं को पार्टी का छोटा मोटा पद देकर सपने दिखाकर अपना उल्लू सीधा करते है. चुनाव बाद उन्हें कोई नहीं पूछता. इतने से काम नहीं चलेगा.

युवा शब्द को आप कैसे परिभाषित करते हैं?

45 की उम्र में देश का सबसे युवा प्रधानमंत्री…….. उम्र 40 पार, पर नेताजी युवा हृदय सम्राट….. अब आप बताइए कि अगर 40-45 की उम्र में आप युवा का तमगा लगा सकते हैं तो 35 साल की उम्र के बाद सरकारी नौकरी क्यों नहीं मिलती? पृथ्वीराज चौहान, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद सरीखे महान लोगों ने युवा भारत की बुनियाद रखी थी. बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों व कारोबारी दुनिया में युवा नई बुलंदियों को छू रहे हैं. इसलिए अगर राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ती है तो सशक्त भारत का निर्माण भी सुनिश्चित हो सकेगा. मेरा निजी तौर पर मानना है कि युवा पीढ़ी ही भ्रष्टाचार विरोधी है. संविधान में भी लोकतंत्र में भागीदारी के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष मानी गई है. इसलिए हम लोकतंत्र में 25 से 40 तक की उम्र के लोगों के लिए आरक्षित हिस्सेदारी की मांग करते हैं. लोकसभा व विधानसभा समेत हर स्तर पर यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार से निजात हमें तभी मिल सकती है.

मगर आबादी के अनुपात में युवाओं की भागीदारी सत्ता के गलियारे में है कहां?

सच्चाई तो यह है कि इस देश के जमे जमाए मठाधीश कभी नहीं चाहेंगे कि सत्ता की चाबी नौजवानों के हाथों में जाएं. यदि सत्ता पर पढ़े लिखे उर्जावान नौजवान हावी हो गए तो उनकी तो दुकानदारी ही बंद हो जाएगी. इस देश-प्रदेश में जातिवाद व सांप्रदायिकता कोई मुद्दा नहीं है. सच्चाई तो यह है कि राजनीतिक दल ही नहीं चाहते कि जनता इससे ऊपर उठकर सोचे. वे सुनियोजित ढंग से जाति व धर्म के आधार पर उम्मीदवार घोषित कर, बैठकें-आयोजन आदि कर लोगों को लकीर का फकीर बनाते हैं, ताकि उनका उल्लू सीधा हो. युवाओं की भागीदारी बढ़ने पर इससे निजात संभव है.

व्यापारियों के बीच आपकी पैठ अच्छी मानी जाती है, उनकी भूमिका पर रोशनी डालेंगे.

इस देश की पूरी अर्थव्यवस्था व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले टैक्स पर टिका है, मगर विडम्बना यह है कि वही तबका यहां सबसे ज्यादा उपेक्षित है. शिक्षा से लेकर सुरक्षा व सफाई अभियान तक …. हर काम उसी की बदौलत संभव है. यहां तक कि उन्हीं के द्वारा दिए गए चंदे व सहयोग से इस देश के राजनीतिक दलों का संचालन होता है. इस देश के राजनेता उनके पैसे से चुनाव लड़ते हैं. इसके बाद उसी तबके को प्रताड़ित करने में जुट जाते हैं. मेरी समझ से व्यापारियों को और कुछ नहीं, बस एक ईमानदार व स्वच्छ माहौल चाहिए, जहां वे खुद को प्रताड़ित या शोषित न महसूस करें. नितांत छोटे स्तर के व्यापारियों मसलन सब्जी बिक्रेताओं के लिए अलग मार्केट की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां पार्किंग, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली आदि जरूरते पूरी की जानी चाहिए. इसके अलावा एक क्षेत्रीय व्यापारिक शिकायत केंद्र की भी व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि वे अपनी समस्याएं वहां बता सकें और उसका त्वरित समाधान भी किया जाए.

आम लोगों की दिक्कतों पर आपकी क्या राय है?

देखिए अच्छी सड़क, बिजली, शुद्ध पानी, भोजन आदि आदि सबके लिए सहज सुलभ होना ही चाहिए. किसी भी सूरत में इसके लिए लोगों को जनप्रतिनिधियों के यहां जूता नहीं घिसना चाहिए. यहां तो नेताजी के पास जीतने के बाद लोगों से मिलने तक की फुर्सत नहीं होती. सारी समस्याएं यहीं से शुरू होती हैं. चुनाव के मौके पर गली नुक्कड़ तक में नेताजी का कार्यालय खुलता है, जीतने के बाद किसी वीवीआईपी कॉलोनी में, आम लोगों की वहां तक पहुंच ही नहीं होती. मेरा मकसद है कि आम लोगों तक से जनप्रतिनिधि का तार अवश्य जुड़ा रहना चाहिए, ताकि छोटी मोटी समस्याओं को लेकर आम लोग परेशान न हो.

चुनाव के दौरान अमूमन नेताओं व प्रत्याशियों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है, हार जीत अपनी जगह है. क्या चुनाव बाद भी आप यूं ही सक्रिय रहेंगे.

मैं बहुत स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि जनादेश चाहे जो हो, हम सदैव जनता के साथ हैं. जनता की सहूलियतों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व आटो स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए. कन्या विद्यालयों की तादाद बढ़ाई जानी चाहिए. प्राथमिक विद्यालयों में तकनीकी विकास व गुणवत्ता पूर्ण भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए. हर क्षेत्र में सीवर पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. इलाके के तालाबों को बचाने व उनके सुंदरीकरण के लिए कारगर पहल की जानी चाहिए.

 

Tags: रालोद वाराणसी विधानसभा

Post navigation

Previous: आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Next: विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.