बेलहरी गांव में आग की विनाश लीला

हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में स्थित पानी टंकी के पास सोमवार को विद्युत के तार में शॉर्ट सर्किट होने आग लग गई. इस हादसे में आठ लोगों की रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा घरेलु उपयोग के सामान, अनाज तथा नगदी जल कर राख हो गए.

करीमुद्दीनपुर में बारजा निकालने पर भिड़ गए पड़ोसी, गिरफ्तार

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव में शनिवार शाम की शाम बारजा निर्माण को लेकर राजेश राजभर व रमेश राजभर के बीज जमकर मारपीट हुई.

विधायक पुत्र समेत दस नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ FIR

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव में मतदान के बाद लौटते समय कांग्रेसी नेता पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र समेत दस नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत किया गया है.

प्रधानी का चुनाव लड़ चुके अधेड़ का शव मिला

खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में रविवार की अल सुबह सड़क किनारे वृद्ध का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई. देखते-देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

अब न रहेगी उनकी मूंछ, न वह दिखाएंगे अपना चेहरा

विधान सभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो गया. सभी लोग अब शांत मुद्रा में जीत-हार के आकलन में जुट गए हैं. हम बात बैरिया विधान सभा की करें तो यहां कुल 03 लाख 39 हजार 872 मतदाताओं के बीच कुल 17 प्रत्‍याशी मैदान में थे. यहां पोलिंग का प्रतिशत 55.16 रहा.

यूपी चुनाव : स्‍कैम, गधा और भी बहुत कुछ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के प्रमुख दावेदार समाजवादी पार्टी, भाजपा और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के जीत के दावे-प्रतिदावों के बीच अंतिम चरण के चुनाव तक विकास का मुद्दा पूरी तरह पटरी से उतर गया है.

किसका बढ़ेगा कद और किसकी होगी फजीहत

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अब सातवें चरण चरण का मतदान होना बाकी है. सभी पार्टियां इसके लिए अपनी ताकत झोंक चुकी हैं. कद्दावर नेताओं से लेकर फिल्‍मी हस्तियों तक को मैदान संभालने के लिए लगाया गया है, किंतु अब जो कुछ भी होना है, हो चुका है.

व्यापारी का बेटा फाइटर पायलट के लिए चयनित

मेहनत व संकल्पित प्रयास कठिन लक्ष्य को पाने से रोक नहीं सकती है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सचिन ने अपने पहले ही प्रयास में फाइटर पायलट के पद पर चयनित होकर परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र का मान गर्व से ऊंचा कर दिया है.

बसंतपुर में अबूझ हालात में मिला किशोरी का शव

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की बिंद बस्ती में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आरती (16) पुत्री विजयशंकर को मौत हो गई. घर के अंदर उसका शव मिलने से परिवार वाले अवाक हो गए.

प्रधानमंत्री को काशी में तीन दिन क्यों रुकना पड़ा

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री अपने दल के उम्मीदवार के लिए प्रचार तो करते हैं, लेकिन इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न शायद ही बनाते हैं. जैसा बनारस की सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हो रहा है.

रेलवे ने एएलपी और टेक्नीशियन का परिणाम घोषित किया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट ( एएलपी ) और टेक्नीशियन का रिजल्ट घोषित कर दिया है. प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 17 से 25 मार्च के बीच अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. बोर्ड ने यह परीक्षा 15 जून से 20 जुलाई 2014 के बीच कराई थी. 1527 पदों में से एएलपी के 955 और टेक्नीशियन के 577 पद हैं.

असि नदी को बचाने का प्रधानमंत्री से अनुरोध

साकेत नगर कॉलोनी के पास आज असि नदी की पुलिया पर मार्मिक स्लोगन लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने असि को बचाने का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया.

मनोज सिन्हा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार ओम प्रकाश राजभर के करीमुद्दीन पुर रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के पहूंचने पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया.अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि दुनिया की पहली अदृश्य मेट्रो ट्रेन आपके यूपी में चलती है.

मुहम्मदाबाद नगर में अलका राय का रोड शो सोमवार को

मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अलका राय का कल मुहम्मदाबाद तहसील के शाहनिदा स्थित मन्दिर से सुबह 9 बजे से मुहम्मदाबाद नगर भ्रमण पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

बाराती सावधान, जनरेटर के करंट ने ले ली रोड लाइट लेकर चलने वाले मजदूर की जान

बारात में सिर पर रोड लाइट लेकर चलने वाले मजदूरों और बरातियों को सतर्क रहने की जरूरत है, वरना जनरेटर के करंट से जान तक जा सकती है. मेजा क्षेत्र के छतवां गांव में जनरेटर का करंट लगने से रोड लाइट लेकर चलने वाले एक मजदूर की मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलस गए.

अलसाई सुबह से ही उम्मीदों की आस लिए जागा द्वाबा

पहले का द्वाबा और अब के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार की अलसाई सुबह से ही उम्मीदों की आस लिए लोग जागे. शनिवार को मतदान, कहां किसका अधिक किसका कम वोट पड रहा है?

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार हवा में उछला, मगर खरोच तक नहीं

“जाको राखे साइयां मार सके न कोय” यह उक्ति नगरा चौराहा पर उस समय चरितार्थ हुई, जब बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के धक्का लगने से ऊपर जा वाहन के बोनट पर गिरे 26 वर्षीय युवक को खरोच तक नहीं लगी.

रेवती कुसौरी मार्ग पर दुकानों में अराजक तत्वों ने लगा दी आग

शनिवार देर रात अराजक तत्वों ने रेवती उत्तर टोला खेदु पांडेय के पुल के निकट रेवती-कुसौरी मार्ग पर स्थित चाय, पान व किराना की दुकानों को जलाकर राख कर दिया

जयप्रकाशनगर के भवन टोला में चली गोली, पिता-पुत्र घायल

बैरिया थाना क्षेत्र के आलेख टोला गांव में रविवार को दोपहर में मछली मारने के विवाद में हथियारबंद तीन बदमाशों नें पिता-पुत्र पर फायर झोंक दिया. जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मोदी-राहुल-अखिलेश का वाराणसी में मेगा शो

उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है. शनिवार को प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंदिरों के प्राचीन शहर में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की.