जिलाधिकारी ने दो अधिशासी अधिकारी को दिये अतिरिक्त चार्ज

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगरपालिका परिषद रसड़ा को नगर पंचायत सिकंदरपुर व बेल्थरारोड का व नगर पंचायत बांसडीह के अधिशासी अधिकारी को मनियर व रेवती का अतिरिक्त चार्ज दिया है.

ककरघट्टा गांव में फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता

ककरघट्टा खास गांव में सोमवार की सुबह विवाहिता विद्यावती देवी (40) ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. परिवार वालों को इसकी जानकारी मंगलवार को सुबह हुई. 

बिल्थरा-सलेमपुर मार्ग पर ट्रक ने ली चाचा-भतीजे की जान

अभी वह बेल्थरा-सलेमपुर मार्ग पर उभावं थाना के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया. इस हादसे में अरसद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अयाम गंभीर रूप से घायल हो गए.

पेड़ से गिरा किशोर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी मदन राम का 16 वर्षीय पुत्र चंदन मंगलवार को दोपहर में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया.

रसड़ा में ‘सहज योग आज का महायोग’ विषयक कार्यशाला

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल सहज योग आज का महायोग के तत्वावधान में  कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न जनपदों समेत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र आदि राज्यों से जिज्ञासु  एवं सहजयोगियों ने  सहभागिता की.

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा का केंद्र टीडी कॉलेज

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव के आदेशानुसार स्नातकोत्तर द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के जिले भर के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा के लिए टीडी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है.

पिछवाड़े से घर में घुसे चोर तीन लाख का सामान व नकदी उठा ले गए

कोतवाली क्षेत्र के चकिया गाँव में सोमवार की रात छट्ठू लाल वर्मा के घर पीछे का दरवाजा उखाड़ कर चोर घुस गए.  वे घर में रखे चार बक्से उठा ले गए, जिसमें नगदी, जेवरात सहित तीन लाख रुपये से अधिक का सामान था.

रेवती के इफ्तार पार्टी में दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल

नगर पंचायत के अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस साल भी मंगलवार के दिन सद्भावना और रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन आरएनपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया.

बोलेरो ने ली बुजुर्ग समेत दो की जान

गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रिका राम (60) की मौत हो गई. इसी क्रम में बलिया भरौली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में आठ साल की मासूम ने दम तोड़ दिया. 

19/06/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

रेवती में कांग्रेस नेता अतिउल्ला खान के यहां रोज इफ्तार

सोमवार को भारतीय सद्भावना एकता मिशन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन के अल्पसंख्यक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय निवासी अतिउल्ला खान के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ.

पकड़ी में बुजुर्ग की विषाक्त के सेवन से मौत

पकड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विनय सिंह (60) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई. विनय सिंह काफी दिनों से घरेलू कलह से त्रस्त थे.

नगरा में पति व सास समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के बंजरिया ताड़ीबड़ागांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,  मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति मनोज, सास दल सिंगारी सहित पांच के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

जलालपुर में शादी में शिरकत कर वापस लौटे तो बाइक नदारद थी

सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर स्थित एक लॉज के सामने से रविवार की रात चोरों ने अधिवक्ता चंद्रशेखर ओझा की बाइक चुरा ली.

आर्यसमाज रोड पर आग में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा

सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यसमाज रोड में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी महिला लक्ष्मी देवी (27) पत्नी सुनील गुप्त की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

बलिया में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र दूसरे फेज में खुलेगा

बलिया सांसद भरत सिंह के प्रयास पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की हरी झंडी दे दी है.

तय समय पर पूरा हो जाएगा वाराणसी-छपरा के बीच विद्युतीकरण कार्य

रेल मंत्रालय के सचिव घनश्याम सिंह ने सोमवार को वाराणसी-छपरा के बीच चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया.  स्पेशल ट्रेन (सैलून) से बलिया पहुंचे सिंह ने कहा कि वाराणसी-छपरा रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

भरत अखाड़ा का जुलूस पुराने महावीर स्थान से धूमधाम से निकला

आगामी 25 जून को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीर झंडोत्सव के तहत भरत अखाड़ा का जुलूस पुराना महावीर स्थान से धूमधाम से निकला.

भीटा गांव में भूमि विवाद में दो भाइयों में चले लाठी-डंडे

उभांव थाना क्षेत्र के भीटा गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयो के बीच हुई मारपीट में एक घायल हो गया. उसका इलाज सीएचसी सीयर में कराया गया. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को धारा 151 में निरुद्ध कर दिया.