Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू, 8 बजे से होगा पर्चा दाखिला
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू, 8 बजे से होगा पर्चा दाखिला

Remote Desk 12 April, 2021 1 minute read
Block Bansdih

बलिया. बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है. बांसडीह में निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए 20 काउंटर की व्यवस्था की गई है. इन सभी काउंटरों पर सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है. 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन लेंगे, वही 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रधान एवं सदस्यों का नामांकन पत्र लेंगे.

14 अप्रैल को अवकाश रहेगा

निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि 13 अप्रैल एवं 15 अप्रैल  को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम के पांच बजे तक  चलेगी. 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अवकाश रहेगा. सोलह अप्रैल एव सत्रह अप्रैल को  नामांकन पत्रों की जांच होगी. अठारह अप्रैल को नामांकन वापसी एवं उसी दिन अपराहन तीन बजे के बाद  प्रत्याशियों को  चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया ब्लॉक परिसर में कोविड-19 में शासन के निर्देशानुसार सभी को नियमों का पालन करते हुए ही ब्लॉक परिसर में आने की अनुमति दी जाएगी.

ब्लॉक परिसर में ही रसीद दी जा रही

बांसडीह विकासखंड के खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि बैंकों में जमानत धनराशि नहीं जमा होने के कारण ब्लॉक परिसर में ही 350 रुपये की जमानत धनराशि जमा कर उसकी रसीद दे दी जा रही है. अब तक बांसडीह विकासखंड में कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु 343, प्रधान पद हेतु 580 एवं सदस्य के लिए 449 लोगों ने नामांकन पत्र अब तक खरीदा है.

गर्मी से बचने के लिए पूरे इंतजाम

लोगों की सुविधा के लिए सभी 20 काउंटरों पर बांस बल्ली लगाकर सुरक्षित नामांकन की व्यवस्था की गई है. लोगों को गर्मी में पेयजल एवं हैंडवाश सहित सेनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है. धूप से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में टेण्ट लगाया जाएगा.

हल्दी क्षेत्र में भी नामांकन के लिए तैयारियां पूरी

 

हल्दी क्षेत्र में 31 ग्राम पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत पदों के नामांकन विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा. यानि 13 व 15 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया चलेगी,14 को नामांकन दाखिल नहीं होगा. 16 व 17 को नामांकन पत्रों की जांच व 18 को तीन बजे से पहले पर्चा वापसी होगा. तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा. इसके लिए आरओ व एआरओ की तैनाती की गई है. मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर  आरओ व सभी एआरओ ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्यभार संभाला.

 

 

ब्लॉक मुख्यालय के सामने बैरिकेंडिग और नामांकन कक्ष के बाहर गोला बनवाने की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया गया. बेलहरी ब्लाक के सात न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामप्रधान के  लिए सात काउंटर बनाये गए है.जिसमें काउंटर नंबर एक पर न्याय पंचायत एकौना, काउंटर नंबर दो पर रेपुरा,तीन पर हल्दी,चार पर बिगहीं,पांच पर बेलहरी,छः पर पियरौटा तथा सात पर गंगापुर न्याय पंचायत को रखा गया है.तथा सभी गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियो के लिए अलग से सात काउन्टर बनाये गए है.वहीं ब्लाक द्वारा सभी काउंटरों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है. रिटर्निंग अफसर प्रदीप कुमार ने बताया कि नामांकन के समय सभी प्रत्याशी व प्रस्तावक मास्क लगा कर ही ब्लाक परिसर में प्रवेश करेंगे.अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित है. बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए 14 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया गया है. जो सोमवार के दिन से ही निर्वाचन को कुशलतापूर्वक ढंग से पूर्ण कराने की तैयारी में लगे हुए है.

(बांसडीह से रविशंकर पांडेय के साथ कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह बेलहरी हल्दी

Post navigation

Previous: बलिया जिला मजिस्ट्रेट ने 11 लोगों को जिला बदर किया
Next: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम, बताया गया आज के खास दिन का महत्व

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.