Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदानः जिलाधिकारी
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदानः जिलाधिकारी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेविल आफिसर (बीएलओ) को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
Central Desk 25 January, 2022 1 minute read
dm_ voting day

– राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बहुद्देशीय सभागार में हुआ कार्यक्रम

– महिला व दिव्यांग मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने पर दिया विशेष जोर

बलियाः जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कलेक्ट्रेट स्थित बहुद्देशीय सभागार में मुख्य कार्यक्रम हुआ. जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने जनपदवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आवाह्न किया. कहा, स्वच्छ लोकतंत्र के लिए हम सबका कर्तव्य है कि अपना मतदान जरूर करें.

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में आपका मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. जागरूक नागरिक होने के नाते हम सबकी यह भी जिम्मेदारी है कि स्वयं के साथ अपने परिजन व आसपास के लोगों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है. अधिक से अधिक मतदान करके हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि मतदान प्रतिशत के मामले में अपना जनपद प्रदेश में टॉप पर रहे. उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबन्ध किया गया है. किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी.

इस अवसर पर संकल्प संस्था के आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता पर आधारित शानदार नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसकी सराहना जिलाधिकारी व मौजूद अन्य लोगों ने की. स्कूली बच्चों ने भी लघु नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम सदर जुनैद अहमद, बीएसए शिवनारायण सिंह, अतुल तिवारी, निर्वाचन कार्यालय के अख्तर, शशिकांत व अन्य लोग मौजूद थे.

बेहतर कार्य पर बीएलओ को सम्मानित किया, नये वोटर्स को दी बधाई

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेविल आफिसर (बीएलओ) को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसमें कन्हैया राम, शीला देवी, ज्ञान्ती देवी, प्रियंका गुप्ता, पुष्पा देवी, देवेन्द्र पाल, विद्यावती, शबीला खातून, उमा देवी, ममता सिंह शामिल थीं. साथ ही 18 वर्ष पूरी करने के बाद नये मतदाता बने युवाओं को जिलाधिकारी ने इपिक कार्ड का वितरण किया. उनको बधाई देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया.

मतदान करने की दिलाई शपथ

“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में 44 अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र

Post navigation

Previous: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन, 33 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 320 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित
Next: धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

You may have missed

Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.