हल्दी, बलिया. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरपुर के पुरवा नई बस्ती जवहीं एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बागीचा में आम के पेड़ पर लटका मिला. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.
बहादुरपुर के पुरवा नई बस्ती जवही निवासी श्रीराम पटेल 45 वर्ष पुत्र स्व. विंधेश्वरी पटेल देर रात को घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में आम के पेड़ पर साड़ी का फंदे गर्दन में लगा झूलता मिला.
शनिवार की सुबह शौच करने जा रहे लोगों ने उसे नजदीक जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी. सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया. किन परिस्थितियों में श्रीराम पटेल फांसी पर लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है. ऊधर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. मृतक श्रीराम पटेल की दो लड़कियां तथा दो लड़के हैं. जिसमे दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है. श्रीराम पेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण – पोषण करता था.
(हल्दी संवाददाता आरके की रिपोर्ट)

