जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक 09 जनवरी को

बलिया : ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

बैठक की अध्यक्षता बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे. बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.