Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर- मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर

जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर- मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कुलपति ने समारोह में उपस्थित छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्व का जागरण करना, प्रेम को आधार बनाकर जीवन जीना और संघर्षों को गले लगाते हुए सदा चलते रहना, एक छात्र जीवन का यही उद्देश्य होना चाहिए.
Central Desk 17 December, 2023 1 minute read
Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored
जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ कार्यक्रम

बलिया. जनपद के मालवीय मुरली बाबू की 129वीं जयंती परंपरागत ढंग से मनाई गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी मिलने के बाद मुरली बाबू ने नई पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए पांच शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और गौरवशाली भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

कुलपति ने समारोह में उपस्थित छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्व का जागरण करना, प्रेम को आधार बनाकर जीवन जीना और संघर्षों को गले लगाते हुए सदा चलते रहना, एक छात्र जीवन का यही उद्देश्य होना चाहिए.
जयंती समारोह का शुभारंभ श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

मुख्य अतिथि प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के साथ टाउन एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा व सोसायटी के उप सचिव कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को प्रणाम किया.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

उनके साथ ही पांचों शिक्षण संस्थानों के प्रबंध समितियों से जुड़े टाउन एजुकेशनल सोसायटी के सदस्य सुधीर कुमार श्रीवास्तव, नलिनेश श्रीवास्तव, राजेंद कुमार वर्मा, विनय रंजन गोविंद, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमित सिन्हा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ शंकर श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल, सविता श्रीवास्तव ने मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. पांचों शिक्षण संस्थानों श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. एन. मिश्र, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव, गुलाब देवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम कुमारी, टाउन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य और श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.अखिलेश कुमार सिन्हा ने अपने अपने विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ मुरली बाबू की प्रतिमा को माला पहनाया और उनकी स्मृति को प्रणाम किया.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

जनपद के मालवीय मुरली बाबू को याद करने के लिए समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय, मनियर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. दिनेश सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा पांचों शिक्षण संस्थानों के अवकाश प्राप्त शिक्षक , शिक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

जयंती समारोह में मुरली बाबू द्वारा स्थापित पांचों शिक्षण संस्थाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया. सम्मानित होने वाले प्रतिभाओं में गुलाब देवी इंटर कालेज की हाजिरा अंसारी, उम्मे कुलसुम, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज से मनोज कुमार यादव, समीर कुमार, प्रियांशु गुप्ता, आलोक कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार चौरसिया, ऋषभ कुमार, रवि प्रकाश, उत्कर्ष शर्मा, ऋतिक कुमार, शिवम कुशवाहा, आदित्य, नजमुद्दीन, अमित चौहान, शाहनवाज, अमन वर्मा टाउन पॉलिटेक्निक से सिद्धि गिरि, कोमल यादव, अंजली यादव, अभिषेक ठाकुर, आशुतोष कुमार गुलाब देवी महिला महा विद्यालय से रूपल, प्रीति तिवारी श्री मुरली मनोहर टाउन महा विद्यालय से सरोज सुमन, मुहम्मद शादाब, ऋषभ जयसवाल, स्वप्निल यादव, कंचन सोनी, अर्चना वर्मा, अमित कुमार सिंह, प्रिया चौरसिया, अजय शर्मा, सुशील यादव, आकांक्षा तिवारी, अभिषेक कुमार वर्मा, अंजनी सोनी, साक्षी बर्नवाल, ख्वायजा खातून, साक्षी गुप्ता, रजिया खातून, दीक्षा सिंह, आंजिक्य सेन और रानी का नाम शामिल रहा. सीताराम चतुर्वेदी पुरस्कार राहुल कुमार और पदक जूही मिश्रा को दिया गया.

Malaviya Murli Manohar of Ballia remembered on his birth anniversary - meritorious students honored

सोसायटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. अभिनंदन पत्र प्राचार्य प्रो. रविंद्र नाथ मिश्र द्वारा पढ़ा गया. सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन और विनय रंजन गोविंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया. संचालन डा. दयालानंद राय और डा. अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

  • बलिया से केके पाठक और आशीष दुबे की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागी बलिया मंत्री मुरली बाबू श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज

Post navigation

Previous: बलिया के अमर पट्टी में बौद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन
Next: योगी बाबा के मैदान में खेला गया फस्ट ओपन प्राइजमनी शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.