ट्रैक्टर से मजदूर गिरा हुई मौत

road accident Symbolic

ट्रैक्टर से मजदूर गिरा हुई मौत
नरहीं, बलिया. ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा मजदूर असंतुलित होकर सड़क पर गिरा और ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर चालक फरार हो गया जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. एक ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लाद कर जैसे ही नरहीं थाने के पास पहुंचा ईंट उतारने वाला मजदूर सूरज कुमार 20 वर्ष पुत्र रामदयाल राम निवासी करकटपुर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर ट्राली पर बैठा था कि असंतुलित होकर एन एच 31 सड़क पर गिर गया और ईंट लदीं ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. मृतक के पिता रामदयाल राम ने अपने तहरीर में बेटे सूरज की मौत ट्रक से होना बताया है.
नरही से विशंभर प्रसाद की रिपोर्ट