Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जानिए कोरोना नियंत्रण में कैसे काम कर रहा है कोविड कंट्रोल रूम, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग कर्मियों का बड़ा रोल
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

जानिए कोरोना नियंत्रण में कैसे काम कर रहा है कोविड कंट्रोल रूम, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग कर्मियों का बड़ा रोल

Remote Desk 10 May, 2021 1 minute read
Covid Controil Room

बलिया. कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में हर कोई पूरी तन्मयता के साथ लगा हुआ है. अस्पतालों में चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी तो लगे ही हैं, इनके साथ-साथ इन्टीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की भी भूमिका कम नहीं है.

 

सीडीओ प्रवीण वर्मा के मुताबिक, होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी इसी कंट्रोल रूम से फोन के जरिए की जा रही है. सभी मरीजों से हर रोज फीडबैक लेकर उस हिसाब से उनको चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कंट्रोल रूप में लगे माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के कर्मचारी कर रहे हैं.

 

इसमें डीआईओएस बृजेश मिश्र के नेतृत्व में प्रमोद श्रीवास्तव, संजय पांडेय, अनिल गुप्ता, ज्योति प्रकाश, संध्या, सबनम, अर्चना पांडेय, स्वाति सिंह व शेफाली व अन्य कर्मी लगे हुए हैं. कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05498220827, 05498221856, 05498223918 व 9454417979 पर आने वाले फोन पर भी जरूरी सलाह व सहायता की जाती है. सीडीओ लगातार इस कोविड कंट्रोल रूम के कार्यों की मॉनिटरिंग के दौरान इनके कार्यों की सराहना भी की है.

 

इस तरह कर रहे मरीजों की निगरानी

 

इन्टीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में माध्यमि​क शिक्षा व बेसिक शिक्षा के कर्मचारी लगाए गए हैं. सबसे पहले हर रोज सुबह कोविड पॉजिटिव मरीजों की सूची दे दी जाती है. फिर वहां दर्जन भर लोग लगातार फोन मिलाकर मरीजों से स्वास्थ्य सम्बन्धी फी​डबैक लेते हैं. उसे प्रोफार्मा में भरते भी हैं. अगर किसी मरीज को कोई दिक्कत होती है तो उनकी सूची बनाई जाती है. उनसे कंट्रोल सेंटर में ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बात कराई जाती है. डॉक्टर की सलाह के बाद अधिकांश को रा​हत भी मिल जाती है. हालांकि, जरूरत के हिसाब से मरीज को अस्पताल जाने की भी सलाह दी जाती है. इस तरह हर एक मरीज के स्वास्थ्य पर नजर कंट्रोल सेंटर के जरिए रखी जा रही है.

 

 

रोजाना करीब दो हजार संग अब तक हुई कुल 21569 कॉलिंग

 

होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए कंट्रोल सेंटर से 13 अप्रैल से कॉलिंग की जा रही है. अब तक 21869 कॉलिंग की जा चुकी है. यानि, इतने मरीजों से बात कर उनसे फीडबैक लिया जा चुका है. प्रतिदिन दो हजार के आसपास मरीजों से बात की जाती है. इसमें दो प्रकार से फीडबैक लिया जाता है. पहला, दवा की उपलब्धता सम्बन्धी जानकारी ली जाती है और दूसरा, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर की उपलब्धता व ऑक्सीजन लेवल के बारे में पूछा जाता है.

 

 

इन कर्मचारियों की भी भूमिका को सीडीओ ने सराहा

 

सीडीओ प्रवीण वर्मा ने कंट्रोल रूप में लगे कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है. इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अरूल, संध्या, शबनम, प्रमोद श्रीवास्तव, लालजी यादव, अजय सिंह, राजाराम पांडेय, सुंदर श्याम वर्मा, रश्मि राय, राजेश सिंह, धनन्जय पांडेय, रानी, अर्चना पांडेय, ब्रजेश, अरविंद मोहन, इफ्तेखार खां, नित्यांनद श्रीवास्तव, सुजीत गोंड, दिनेश यादव, संगीता सिंह, संजय पांडेय, अनिल गुप्ता, प्रवीण सिंह, अखिलेश यादव, सौरभ पांडेय, कृष्ण कुमार, रामकृष्ण यादव, रमेश यादव, अजीत सिंह व विनोद कुमार शामिल हैं. इनके अलावा रवि यादव, अजीत सिंह, नसरूद्दीन अंसारी, शिवेश पांडेय, पीयूष श्रीवास्तव, कन्हैया राय, प्रदीप यादव, उमेश यादव के कार्य को भी सीडीओ ने सराहा है.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: सपा नेता नारद राय ने बलिया में जनसहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रशासन से मांगी अनुमति
Next: संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन किए मिली 18 वर्षीय युवती

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.