रसडा़,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के खरुआव गांव में सोमवार की दोपहर में एक युवती ने संदिग्ध हालात में जमीन पर गिरी हुई मिली और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हुआ था। युवती की हालत गम्भीर होने पर परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहा उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
बताया गया कि खरुआव निवासी हरवंश राजभर की 18 वर्षीय पुत्री उस वक्त घर में अकेली थी जब यह घटना हुई। घर के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे, पड़ोस के लोग किसी काम से घर मे गये तो देखा कि प्रिंयका जमीन पर गिरी हुई है।
शोर मचाने पर पहुचे परिजन आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गम्भीर होने पर रेफर कर दिया।
फिलहाल यह गंभीर सवाल बना हुआ है कि युवती ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया या फिर उसे किसी ने धोखे या जबरदस्ती से तो नहीं खिलाया। इन सारे सवालों के जवाब के लिए उसके ठीक होने और बयान का इंतजार किया जा रहा है।
(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)

