प्रदेश के सहकारिता आयुक्त निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

बलिया। जनपद के नोडल अधिकारी अजय चौहान ने हनुमानगंज विकास खंड के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया.

उन्होंने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर अस्पताल की फर्श व दीवाल की गुणवत्ता का परीक्षण एक तकनीकी टीम द्वारा कराकर रिपोर्ट दें. यह भी कहा कि स्टीमेट, धन आवंटन, वर्तमान में भौतिक प्रगति की बकायदा जांच कर रिपोर्ट दें. तकनीकी जांच के दौरान फोटोग्राफी भी कराई जाए. उन्होंने कहा कि इस निर्माणाधीन भवन के कार्य पूरा होने का क्या समय था और वर्तमान में कितना प्रतिशत कार्य हो चुका है, इसकी भी जानकारी दी जाए. निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ, एडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE