Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए विचैलियों की संस्कृति रोकनी होगी: हरिवंश
  • Uncategorised

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए विचैलियों की संस्कृति रोकनी होगी: हरिवंश

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का किया आयोजन
General Desk 2 May, 2019

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का किया आयोजन

बलिया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी ने कहा है कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विचैलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा. ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके वजह से भारत आर्थिक महाशक्ति नहीं बन सकता. भारत सरकार ने विचैलियों की संस्कृति समाप्त करने के लिए कडे़ कदम उठाए है और इसके परिणाम सामने आने लगे है.
वे बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बलिया द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर टाउन इण्टर कालेज के सभागार में भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने में चुनौतियां विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. देश जब आजाद हुआ तो महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव की गलियों से विकास का रास्ता खुलेगा. जबकि पं. जवाहर लाल नेहरू इसके विपरीत थे. उन्होंने भारत की आर्थिक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आधार से योजनाओं को जोड़ने के कारण विचैलियों की संस्कृति समाप्त हुई है या अंकुश लगा है. आर्थिक रूप से हम विश्व में छठी आर्थिक शक्ति है. स्टील उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है. दूध उत्पादन करने वाला भारत पहला देश है. उन्होंने भारतीय सोसाइटी को नालेज सोसाइटी बनाने पर जोर दिया.
बतौर विशिष्ट अतिथि दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर व पत्रकार कुमार हर्ष ने कहा कि समाज में परिवर्तन के साथ पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हुआ है. यह बदलाव दोनों प्रकार है. भारत का पिछले दो वर्षो में तेजी से विकास हुआ है. भारत आज विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति है. उन्होंने पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर दिया. गृज जनपद आनेपर दोनों अतिथियों का बैज लगाकर, माल्यार्पण, बुके तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. पीयूसीएल के अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने स्वागत भाषण किया. टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया. पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष रणजीत से भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया. अतिथियों का सम्मान करने वालों में मनोरंजन सिंह, मोहन सिंह, संदीप दूबे, दिनेश गुप्त, राजेन्द्र प्रसाद, बलजीत सिंह, गिरीश नारायण तिवारी, अरविंद, रोशन जायसवाल, रजनीश पाण्डेय, रवि सिनहा, डा. अखिलेश राय, ठाकुर अनूप सिंह, डा. हरिमोहन सिंह प्रमुख है.
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आर्थिक समृद्धि को देश की राजनीति ने प्रभावित किया है. गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को दूर करके ही भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया जा सकता है. इस बात पर प्रसन्नता जाहिर किया कि ईमानदारी के साथ भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ देश में एक समान शिक्षा नीति लागू करने पर बल दिया. डा. अखिलेश सिनहा ने संचालन किया तथा पत्रकार यूनियन के सचिव राजेश ओझा ने आभार जताया. पत्रकार डा. आरएन मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related

Tags: बलिया

Post navigation

Previous: बाइक से टकराई टैम्पू, तीन घायल
Next: पांच साल हमने विकास की नींव तैयार की,मोदी को पीएम बनाएं विकास अपने स्वरूप मे दिखेगा:रामविलास

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.