Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • नगरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, लोग पूछ रहे सवाल क्या कर रही है पुलिस
  • जिला जवार

नगरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, लोग पूछ रहे सवाल क्या कर रही है पुलिस

Central Desk 15 September, 2021 1 minute read
nagra police station

नगरा, बलिया. थाना क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है. जिसके कारण कस्बे से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं.

घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ता है. क्षेत्र में लगभग एक माह से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं.

वही पीड़ितों को थानों से निराशा ही हाथ लग रही है. पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस क्या कर रही है. एक बाइक चोरी की घटना को छोड़कर किसी भी घटना में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हुई है. क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

केस – 1 थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी केदारनाथ उपाध्याय के घर में 5 जून को तिलकोत्सव का कार्यक्रम था. तिलक में उपहार स्वरूप मिले एक बैग में 1,80000 रू के अलावा 75000 रू तथा चांदी के वर्तन, सिक्के, सुपाड़ी आदि था. बैग रात को चोरी हो गया. पीड़ित ने बैग चोरी की नामजद तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही. थक हार कर पीड़ित ने एक माह पूर्व मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके नगरा पुलिस ने अबतक न तो मुकदमा लिखी और न नामजद आरोपी को पकड़ सकी.

केस -2 मंगलवार की रात में सलेमपुर चट्टी पर चोरों ने किराने की गुमटी को पीछे से तोड़कर हजारों रुपए का समान व नगदी लेकर गायब हो गए.

 

क्षेत्र में नहीं थम रही बाइकों की चोरी

क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय हैं. पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो बाइक चोरी की वारदात में एकाएक इजाफा हुआ है. बाजार के अलावा गावो में भी बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी है. क्षेत्र में बाइक चुराने वाला गिरोह सक्रिय है और पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है. पुलिस की निष्क्रियता का ही चोर गिरोह फायदा उठा रहा है. बाइक चुराने के बाद चोर इन वाहनों को कहां खपा रहे हैं, यह जांच का विषय है.

केस 3 -थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र कैलाशनाथ 20 अगस्त को रात 8 बजे अपने पड़ोसी असलम अंसारी की बाइक मांगकर नगरा आए थे और रात दस बजे घर गए और बरामदे में बाइक खड़ा कर भीतर जाकर सो गए. सुबह जब नींद खुली तो बरामदे से बाइक गायब थी. पीड़ित ने 21 अगस्त को बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी. इसके बाद थाने का एक सिपाही पीड़ित पर ही पंचायत के जरिये 40000 रु का दंड थोप दिया. मीडिया के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर ली लेकिन आजतक बाइक का पता नहीं लगा सकी.

केस 4 – यह घटना 7 सितम्बर की है। नगरा कस्बा निवासी भाजपा नेता जयनाथ दास उर्फ गुड्डू पांडेय 7 सितम्बर को रात 9 बजे दवा लेने बाजार में आए थे और सिकंदरपुर मार्ग पर बाइक खड़ी कर कुछ दूरी पर जाकर किसी से बात करने लगे. इसी बीच मौका पाकर चोरो ने उनके बाइक पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित भाजपा नेता ने उसी रात पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दे दी लेकिन पुलिस न तो प्राथमिकी ही दर्ज की है और न बाइक ढूंढ़ पाई है.

केस 5 – ये घटना 13 सितम्बर की रात की है. थाना क्षेत्र के गोठवा निवासी राकेश सिंह पुत्र रमायन सिंह 13 सितम्बर को सायंकाल 7 बजे राजू सिंह के सोनाडी स्थित घर के सामने बाइक खड़ा कर अंदर खाना खाने गया और वापस लौटा तो बाइक गायब थी. पीड़ित ने बाइक इधर उधर ढूंढा, बाइक का पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर दी, पुलिस यह प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की है.

केस 6 – बाइक चोरी की ये घटना 14 सितम्बर की है. भीमपुरा थाना क्षेत्र के वाराडीह लवाईपट्टी निवासी प्राथमिक शिक्षक उदय बहादुर यादव थाने से सौ गज दूर बीआरसी पर बाइक खड़ा कर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित धरना में चले गए. धरना खतम होने के बाद वापस आए तो जहां बाइक खड़ा किए थे, वहा बाइक नहीं थी. जबकि गाड़ी पर रखा उनका हेलमेट वहीं पड़ा था. चारो तरफ ढूंढने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो पुलिस को तहरीर दिए लेकिन पुलिस इस घटना को भी ठंडे बस्ते में अन्य घटनाओं की भांति डाल दी है.

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: तीन साल का बच्चा खेलते हुए तालाब में गिरा, डूबने से मौत
Next: चुनाव ड्यूटी में दिए वाहन के किराए के भुगतान के लिए जमा करें बैंक विवरण

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.