Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जिलाधिकारी ने बताए स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जिलाधिकारी ने बताए स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र

जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम के उपरांत सुरहाताल का निरीक्षण किया.
Central Desk 4 May, 2022 1 minute read
In Jannayak Chandrashekhar University, the District Magistrate told the success mantra to the students

बलिया. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में छात्र संवाद हेतु सम्मिलित हुए. जिसमें उन्होंने परिसर के छात्रों को संवाद हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि संवाद संस्कृति के हस्तांतरण का माध्यम है और पीढ़ियों के मध्य संवाद होना अति आवश्यक है. उन्होंने इस दौरान छात्रों एवं शिक्षकों के साथ कई प्रेरणादायी संस्मरण साझा किए.

आगे जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मैं अपने सपनों का पीछा करते हुए जिलाधिकारी बन सकता हूं तो आप में तो अकूत क्षमता है आप कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा व्यक्ति की काबिलियत अर्जित होती है वह प्रदत्त नहीं है. अतएव हम सभी को सीखने की ओर सदैव अग्रसर होना चाहिए और ऐसा संवाद के माध्यम से सरल हो जाता है. आज लड़कों के ऊपर भविष्य बनाने को लेकर तो वहीं ल़डकियों पर परिवार बनाने का दबाव होता है. अक्सर संकल्प शक्ति के अभाव के कारण हम अपने लक्ष्य को बीच में ही छोड़ देते हैं. जिन्हें पूरा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने छात्रों को श्रवण, मनन और निधिध्यासन रूपी तीन मंत्रों को अपने जीवन में सम्मिलित करने हेतु अभिप्रेरित किया. संवाद के दौरान उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए.

संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने भी सभी छात्रों को एकाग्रचित हो अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया. कुलपति महोदया ने भी इस दौरान अपने जीवन के संघर्ष सभी के साथ साझा किए.

संवाद कार्यक्रम में कुलसचिव श्री एस. एल. पाल, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. अजय चौबे, डॉ. प्रियंका सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ. अपराजिता उपाध्याय, डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय, रंजीत कुमार पांडेय, नेहा विशेन, नीति कुशवाहा, विनय कुमार, अतुल कुमार, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, नीरज कुमार पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. सुरारी पाण्डेय, डॉ. मिथिलेश सिंह, नलिनी सिंह, ऋतम्भरा, वंदना कुमारी यादव, डॉ. तृप्ति तिवारी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे. संवाद कार्यक्रम का संचालन समाज कार्य विभाग के छात्र कुमार अभिषेक ने किया तथा नंदिनी सिंह, मुस्कान चौरसिया, प्रीति सिंह, अंकिता सिंह आदि छात्राओं ने कार्यक्रम मे अपना सहयोग दिया.

 

जिलाधिकारी ने किया सुरहा ताल का निरीक्षण

बलिया. जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम के उपरांत सुरहाताल का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था देखी और बारिश के समय सुरहा ताल के जलभराव के संबंध में जानकारी हासिल की. उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय के आवास परिसर में बन रहे अनुसूचित जनजाति महिला छात्रावास का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह छात्रावास 31 मई से पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने रास्ते में बसंतपुर पुलिया के निर्माण का कार्य भी देखा. कार्य में शिथिलता बरतने पर उन्होंने इंजीनियर को निर्देश दिया कि यह पुलिया बारिश से पहले बनकर तैयार हो जानी चाहिए.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार सपने

Post navigation

Previous: पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दो अभियुक्तों का चालान
Next: जवान दीपक राम को ग्रामप्रधान सहित गांववासियों ने दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.