गुगल मैप का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुगल मैप तैयार किए जाने का कार्य चल रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने 25 सितम्बर तक इसे पूरा कर लेने का निर्देश दिया है. इस कार्य के लिए नए लेखपालों, जिनको स्मार्ट फोन की जानकारी हो, उनका प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बलिया एवं वीआरसी आपरेटरों के माध्यम से कराते हुए गुगल मैप कार्य पूरा कराया जाएगा. उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने इस सम्बन्ध में समस्त उपजिलाधिकारियों को समय से इस कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं.

बलिया लाइव की लेटेस्ट खबरें