गाजीपुर सपा जिला अध्यक्ष व महासचिव ने दिया इस्तीफा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पद से त्‍यागपत्र दे दिया है. श्री कुशवाहा ने अपने त्‍यागपत्र की प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को भेज दिया है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासन को लेकर गाजीपुर में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है. देखा जाए तो पार्टी की जिला इकाई अखिलेश के समर्थन में है. जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, महासचिव सदानंद यादव सहित कई नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस वक्त वह दोनों नेता लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास के सामने मौजूद जनसमूह में शामिल हैं.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE