नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, मारपीट में आठ घायल

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी एक नाबालिक छात्रा के साथ कुछ बवालियों ने स्कूल से घर लौटते समय छेड़खानी की. छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन बवालियों से पूछताछ की गई. इस संबंध में पूछताछ करना उन आरोपियों को नागवार गुजरा और वे मारपीट पर उतारु हो गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले को गंभीरता से ले कर जांच कर रही है.

लेटेेस्ट खबरें