Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जिले में 17 से 29 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
  • Featured Story
  • जिला जवार

जिले में 17 से 29 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

एक सर्वे में माइक्रो फाइलेरिया स्वस्थ दिखने वालों में 9 से 26 फीसदी तक पाया गया है जो 8 से 10 साल बाद हाथीपाँव एवं हाइड्रोसील के रूप में उभरकर सामने आता है.
Central Desk 12 February, 2020 1 minute read
FilariaMeet_Ballia
  • डीएम ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा
  • जिले के करीब 29 लाख व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य

बलिया: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 17 से 29 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जनपद में करीब 29 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा (डीईसी और एल्बेण्डाज़ोल) उनके वजन और आयु के आधार पर खिलाई जाएगी.

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि आशा व एएनएम के जरिए गांव-गांव में इसका प्रचार-प्रसार हो, ताकि शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाकर फाइलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके.

इसकी जिले से पीएचसी स्तर तक लगातार मॉनिटरिंग भी होती रहे. जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील किया है कि 17 से 29 फरवरी के बीच इस निःशुल्क दवा को जरूर खाएं.

बैठक में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ जेआर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत दो वर्ष से कम आयु वालों, गर्भवती और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी.

यह भी बताया कि एक सर्वे के दौरान माइक्रो फाइलेरिया स्वस्थ दिखने वाले लोगों में 9 से 26 फीसदी तक पाया गया है जो कि 8 से 10 साल बाद हाथीपाँव एवं हाइड्रोसील के रूप में उभरकर सामने आता है. इस रोग का संक्रमण अधिकतर स्कूल जाने वाली आयु में होता है.

फाइलेरिया के कीटाणु शरीर के लसिका तंत्र को कमजोर कर देते हैं. वहीं, सही समय में इस संक्रमण का इलाज नहीं किया जाए तो बाद में संक्रमण बढ़ जाता है जिसकी वजह से शरीर के अंग असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं.

यह मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे सामान्यता हाथीपाँव के नाम से जाना जाता है. पेशाब में सफेद रंग के द्रव्य का जाना, जिसे कईलूरिया भी कहते हैं, फाइलेरिया का ही एक लक्षण है.

इसके प्रभाव से पैरों व हाथों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) और महिलाओं में ब्रेस्ट में सूजन की समस्या आती है.

फाइलेरिया होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है. बैठक में सीएमओ डॉ प्रीतम मिश्र, एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, नपा अध्यक्ष अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Tags: बैठक सिटी मजिस्ट्रेट हाइड्रोसिल हाथीपांव

Post navigation

Previous: गड़बड़ी हुई तो केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार:डीएम
Next: रसड़ा में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

You may have missed

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.